यूक्रेन की महिला सैनिक दिखा रहीं अपना दम, नारी शक्ति को सलाम कर रहे लोग
यूक्रेन की महिला सैनिक दिखा रहीं अपना दम, नारी शक्ति को सलाम कर रहे लोग
Share:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने का ऐलान कर दिया है। आप सभी को बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के खतरे के बीच ये देश किसी भी संभावित युद्ध के लिए खुद को जान लगाकर तैयार कर रहा है। ऐसे में यूक्रेन ने देश पर मंडराते खतरे को देखते हुए दिसंबर 2021 में ही ऐलान किया कि 18 से 60 उम्र की सभी महिलाएं सेना में आ सकती हैं। वहीं अब यूक्रेन की महिलाओं का अपने देश के लिए जज्बा देखते बन रहा है। युद्ध के दौरान महिलाएं सबसे आगे हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहीं हैं।

आप सभी को बता दें कि यूक्रेन की महिला सैनिक वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के जरिए अपना दमखम दुनिया को दिखा रही हैं और बता रही हैं कि वो किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी दरअसल टिकटॉक पर यूक्रेन की महिला सैनिकों के कई वीडियो वायरल हैं जिनमें उनकी तैयारी दिख रही है। आपको बता दें कि बंदूक लिए कई लड़कियों की तस्वीरें देखकर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और नारी शक्ति को सलाम कर रहे हैं। सेना की वर्दी में यूक्रेन की युवा सैनिक महिलाएं यूक्रेन के झंडे के सामने खड़ी होकर गीत गाते हुए नजर आईं थीं।

वहीं सैनिक महिलाओं की कई तस्वीर दुनियाभर में शेयर की जा रही है और उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा है। इर्याना नाम की एक यूक्रेनी महिला सैनिक ने अपने टिकटॉक बायो में लिखा है, 'सबसे ऊपर यूक्रेन।' इर्याना यूक्रेन को बचाने में लगी हुईं हैं और इस तरह कई महिलाएं यूक्रेन को बचाने में लगी हैं।

महिला दिवस पर महिला कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, अब से करेंगी 8 घंटे की शिफ्ट

महिला दिवस: इस राज्य ने महिला कर्मचारियों को दिया बेहद 'स्‍पेशल गिफ्ट'

गर्भवती महिलाओं से लेकर गुस्सैल लोगों तक, जानिए कीन्हे भूल से भी नहीं पहनना चाहिए सोना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -