भारतीय चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है रूस- अमेरिका
भारतीय चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है रूस- अमेरिका
Share:

वाशिंगटन: ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने दावा किया है कि रूस, भारत और ब्राज़ील के चुनावों को प्रभावित करने में अहम् भूमिका निभा सकता है. विशेषज्ञों ने अमेरिकी सांसदों के सामने ये दावा किया है कि रूस भारत और ब्राजील के चुनावों में मीडिया के जरिए हस्तक्षेप कर सकता है. हालाँकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है. 

पाकिस्तान के आए अच्छे दिन, 15 करोड़ डॉलर की मदद करेगा अमेरिका

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीट्यूट एंड बेलियोल कॉलेज में प्राध्यापक फिलिप एन. होवर्ड ने सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव के मामलों पर सीनेट की खुफिया कमेटी की सुनवाई में यह बात कही. होवर्ड ने कहा कि दुनिया के बाकी देशों के मीडिया अमेरिका जितने पेशेवर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि हमारे लोकतांत्रिक सहयोगी देशों में अधिक चिंताएं हो सकती हैं. मेरा मानना है कि रूस हमे निशाना बनाने से आगे बढ़ते हुए ब्राजील, भारत जैसे अन्य लोकतंत्रों को निशाना बना सकता है, जहां अगले कुछ बरसों में चुनाव होने वाले हैं.

अस्ताना में सुषमा स्वराज ने नेहरू से लेकर मनमोहन तक साधा निशाना

होवर्ड ने कहा है कि अमेरिकी विशेषज्ञ साफ़ तौर पर रुसी गतिविधियां देख पा रहे हैं, ये गतिविधियां उन देशों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है, जहाँ का मीडिया अमेरिका की रारह पेशेवर नहीं है, होवर्ड ने कहा है कि इन देशों के मीडिया संस्थानों को विकसित होने की जरूरत है. आपको बता दें कि 2016 में हुए अमेरिकी चुनाव में भी रूस द्वारा हस्तक्षेप किया गया था, जिसकी पुष्टि  शीर्ष अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने की थी. 

खबरें और भी:-

काले धन पर मोदी सरकार को बड़ी सफलता, स्विस कोर्ट ने दिए बैंक खातों की जानकारी सार्वजनिक करने के आदेश

लगातार बारिश से गिर रही चीन की दीवार, बहा एक हिस्सा

चोकसी के वकील का दावा कांग्रेस से थे रिश्ते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -