'भारत की तरह सस्ता तेल हमको भी दो..', पाकिस्तान की गुजारिश पर रूस बोला- नहीं दूंगा
'भारत की तरह सस्ता तेल हमको भी दो..', पाकिस्तान की गुजारिश पर रूस बोला- नहीं दूंगा
Share:

इस्लामाबाद: भारत की तर्ज पर पाकिस्तान भी रूस से रियायती कीमतों पर क्रूड ऑयल खरीदने की इच्छा जाहिर की है। हालाँकि, रूस ने पाकिस्तान को किसी प्रकार का डिस्काउंट देने से मना कर दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा कि उसके पास देने के लिए अभी तेल का स्टॉक नहीं है। दरअसल, भारत रूस से सस्ते दामों पर क्रूड आयल का इम्पोर्ट करता है। इसको देखते हुए पाकिस्तान ने भी रूस से संपर्क किया था। पाकिस्तान ने रूस से कहा था कि उसे 30-40 फीसद के डिस्काउंट पर उसे कच्चा तेल मुहैया कराए, लेकिन रूस ने उसे इंकार कर दिया।

बता दें कि, पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक, संयुक्त सचिव और मास्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मॉस्को जाकर रूस के अधिकारियों से मुलाकात की थी। यह वार्ता बगैर किसी निष्कर्ष के ही ख़त्म हो गई। रूस ने इस मामले में पाकिस्तान के माँगों पर विचार कर सूचित करने की बात कही। वहीं, यूरोपीय यूनियन अपने पूर्वी ब्लॉक के सदस्यों के साथ रूसी कच्चे तेल की उच्चतम दर निर्धारित करने के लिए बुलाई गई मीटिंग में समझौता करने में नाकाम रहा। पोलैंड, एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया जैसे कई मुल्कों ने कहा कि रूसी कच्चे तेल के लिए प्रस्तावित $60- $70 प्रति बैरल बहुत ज्यादा है और रूस द्वारा वर्तमान में बेचे जा रहे दर से बहुत ज्यादा है।

बता दें कि रूस के राजस्व में क्रूड आयल एक अहम कारक है। भारत और चीन उसके सबसे बड़े एवं महत्वपूर्ण खरीदारों में शामिल हैं, जो रूस से क्रूड आयल आधी कीमत पर हासिल कर रहे हैं। रूस के प्रमुख यूराल कच्चे तेल में पिछले हफ्ते के आखिर में $33.28, या अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट कच्चे तेल के करीब 40 फीसद की भारी छूट पर कारोबार हुआ। इससे पहले, अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 80 फीसद इम्पोर्ट करने भारत रूसी क्रूड आयल का कभी भी बड़ा खरीदार नहीं था। भारत रूस से अपने कच्चे तेल का सिर्फ 2 से 5% आयात करता था। भारत ने 2021 में सिर्फ 12 मिलियन बैरल रूसी कच्चे तेल का इम्पोर्ट किया था।

हालाँकि, मई 2022 में भारत के लिए रूसी तेल आयात में उल्लेखनीय इजाफा देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले भारत रूसी तेल, गैस और कोयले पर 5.1 अरब डॉलर खर्च किए, जो एक साल पहले के मूल्य से पाँच गुना ज्यादा था।

ब्रिटेन में पहली बार 50% से भी कम रह गए ईसाई, मुस्लिमों की तादाद में जबरदस्त इजाफा

नमाज़ के दौरान मदरसे में विस्फोट, 19 की मौत, 26 घायल

इस्लामिक स्टेट का आका अबू हसन मारा गया, संगठन बोला – अल्लाह के दुश्मनों से लड़ते हुए मरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -