पाकिस्तान से रूस की नज़दीकी भारत के लिए नहीं होगी खतरनाक
पाकिस्तान से रूस की नज़दीकी भारत के लिए नहीं होगी खतरनाक
Share:

रूस : रूस और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हाथ और रूस द्वारा पाकिस्तान को उपलब्ध करवाए जाने वाले लड़ाकू विमानों के बारे में रूस ने कहा है कि इस मामले में भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। रूस विशेष रणनीतिक साझेदार भारत की सुरक्षा और रक्षा के लिए किसी तरह का नुकसानदेह कदम नहीं उठाएगा। रूस और पाकिस्तान के बीच रूस निर्मित बहुउद्देश्यीय एमआई-35 एम लड़ाकू हेलीकाॅप्टर्स और नए लड़ाकू जेट एसयू-35 विमानों की खरीदी को लेकर जब विश्व पटल पर रूस और भारत के रिश्तों को संशय के साथ देखा जा रहा था ऐसे में रूस ने भारत के साथ उसके संबंधों को लेकर भारत को आश्वस्त किया।

रूस की ओर से कहा गया है कि वह भारत और दक्षिण ऐशिया की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बनेगा। वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे इन क्षेत्रों की सुरक्षा प्रभावित हो। रूस द्वारा कहा गया है कि राष्ट्रपति ने विदेशनीति में भारत से अच्छे संबंधों को लेकर निर्देश भी दिया है। उल्लेखनीय है कि भारत और रूस बहुत ही पुराने साथी हैं। रूस भारत का मित्र राष्ट्र रहा है। भारत को रूस से काफी सहयोग मिला। भारत ने सामरिक क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाईल, लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां रूस से खरीदीं तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रूस ने भारत का सहयोग किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -