भारतीय कर रहे विरोध, लेकिन विदेशी दे रहे साथ ! विवादित डॉक्यूमेंट्री पर अब रूस ने BBC को लताड़ा
भारतीय कर रहे विरोध, लेकिन विदेशी दे रहे साथ ! विवादित डॉक्यूमेंट्री पर अब रूस ने BBC को लताड़ा
Share:

मॉस्को: एक तरफ जहाँ वकील प्रशांत भूषण, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा जैसे भारतीय नागरिक, भारत को बदनाम करने के उद्देश्य से ब्रिटिश मीडिया एजेंसी BBC द्वारा बनाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गए हैं, वहीं ब्रिटिश के पीएम ऋषि सुनक और ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर जैसे विदेशी लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अब देश के परम मित्र रूस ने BBC की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ खुलकर भारत का पक्ष लिया है। रूस की ओर से BBC को लताड़ने की जिम्मेदारी उनकी तेजतर्रार और ग्लैमरस डिप्लोमेट मारिया जाखारोवा ने संभाली है। मारिया ने BBC को इंफॉर्मेशन वॉरफेयर छेड़ने वाली संस्थान बताकर उसपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BBC स्वतंत्र नीति अपना रहे देशों और वैश्विक केंद्रों को टारगेट कर रहा है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि हमारे भारतीय मित्र पहले ही इस विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्थिति पर अपना पक्ष रख चुके हैं। मैं आपका ध्यान इस तथ्य की तरफ आकर्षित करना चाहूंगी कि BBC न सिर्फ रूस, बल्कि स्वतंत्र नीति अपना रहे अन्य वैश्विक केंद्रों के खिलाफ भी सूचना युद्ध छेड़ रहा है और यह प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री इसका एक और सबूत है। बता दें कि, मारिया जाराखोवा रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता और सूचना विभाग की डॉयरेक्टर हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1975 को रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ था। मारिया ने ग्रेजुएशन के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ज्वाइन कर लिया था।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर क्यों है विवाद:-

बता दें कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी आग लगाकर 59 हिंदुओं को मुस्लिमों द्वारा जिंदा जला डालने के बाद गुजरात के गोधरा समेत अन्य जगहों पर दंगे भड़क गए थे। उस वक़्त गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार थी। इन दंगों के बाद से ही इस्लामवादी, वामपंथी और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली विदेशी एजेंसियाँ इस दंगे का दोष पीएम मोदी पर मढ़ने की निरंतर कोशिश करती रही हैं। हालांकि, ये तमाम प्रोपेगेंडा एजेंसियां कभी 59 हिन्दुओं को जिन्दा जला डालने पर बात नहीं करती। इसी प्रोपेगेंडा के तहत ब्रिटिश मीडिया एजेंसी BBC ने एक डॉक्यमेंट्री बनाई है। इस डॉक्यूमेंट्री में BBC ने पीएम मोदी पर गुजरात दंगों का दोष मढ़ने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं, BBC ने पीएम मोदी की छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने का भी प्रयास किया है। बता दें कि, भारत की सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगा मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे चुकी है। वहीं, गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़ने के मामले में कांग्रेस की करीबी तीस्ता सीतलवाड़ पर केस भी चल रहा है। आरोप है कि, तीस्ता ने कांग्रेस से पैसे लेकर तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़े और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया।  

BBC डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोले पीएम ऋषि सुनक :-

बता दें कि, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने देश की संसद में पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश सांसद इमरान हुसैन को इस मुद्दे पर जवाब दिया था। सांसद इमरान हुसैन ने ब्रिटेन की संसद में कहा था कि, 'पीएम मोदी गुजरात दंगों लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। यह देखते हुए कि सैकड़ों लोगों को क्रूरता से मार डाला गया था और यहाँ ब्रिटेन समेत भारत और पूरे विश्व के परिवार अभी भी इंसाफ के बिना हैं। क्या प्रधानमंत्री (यूके पीएम) विदेश कार्यालय में अपने राजनयिकों से सहमत हैं कि पीएम मोदी स्पष्ट रूप से जिम्मेदार थे और क्या विदेश कार्यालय को जातीय संहार के इस गंभीर कार्य में उनकी संलिप्तता के संबंध में पता है?'

इस पर पीएम ऋषि सुनक ने संसद में कहा था कि यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार की काफी समय से चली आ रही स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है और वह बदली नहीं है। ऋषि सुनक ने कहा था कि, 'निश्चित रूप से हम किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो। मगर, मैं उस चरित्र-चित्रण से जरा भी सहमत नहीं हूँ, जो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है।' 

वहीं, ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने भी ट्वीट करते हुए इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताया था। उन्होंने BBC को पक्षपाती भी कहा था। साथ ही भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए BBC की आलोचना की थी। लॉर्ड रेंजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'BBC न्यूज, आपने भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत के पीएम को अपमानित करने के साथ-साथ भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका की भी बेइज्जती की है। हम दंगों और लोगों की मौत की निंदा करते हैं, मगर आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं।'

दुनियाभर में निशाने पर हिन्दू ! ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा में मंदिर पर हमला, लिखे खालिस्तानी नारे

1 के बदले 90 नमाज़ियों की हत्या ! जानिए कौन था वो उमर खालिद खुरासानी ?

ऑस्ट्रेलिया: भारतीयों पर खालिस्तानियों ने तलवारों से किया हमला, 3 मंदिरों पर भी हो चुका अटैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -