अमेरिकी राज्यों ने किया दावा, ट्रंप की जीत में रूसी हैकर्स ने की थी मदद
अमेरिकी राज्यों ने किया दावा, ट्रंप की जीत में रूसी हैकर्स ने की थी मदद
Share:

वाशिंगटन। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जानकारी सामने आई है कि, इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलवाने के लिए रूस ने उनकी मदद के प्रयास किए थे। इस मामले में अमेरिका के करीब 21 राज्यों ने दावा किया। राज्यों की ओर से कहा गया कि, रूस की सरकार के हैकर्स ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में वोट्स को परिवर्तित करवाने का असफल प्रयास किया था।

हालांकि रूस ने किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात को नकार दिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि, अमरीकी अधिकारी ऐसा कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सके हैं जिससे यह साबित होता हो कि, अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में मॉस्को की कोई भूमिका थी। उन्होंने इस विषय में यूएन में अपना जवाब दिया और कहा कि, रूस पर जो आरोप लगाए गए थे वे प्रारंभिक तौर पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन ने लगाए थे।

दूसरी ओर रूस के हस्तक्षेप की जानकारी जिन राज्यों ने दी है उनमें, विस्कोन्सिन, ओहियो, अलबामा, कनैक्टिकट, मिनेसोटा, टैक्सास और वाॅशिंगटन आदि शामिल हैं। हैकिंग को लेकर कोलोराडो के सेक्रटरी आॅफ स्टेट वेन विलियम्स ने कहा कि वर्ष 2016 के चुनाव से लगभग एक सप्ताह पूर्व सिस्टम को स्कैन किया गया था।

अमेरिकी चेतावनी के बाद, ईरान ने किया मिसाईल परीक्षण

UN का असर : चीन करेगा नाॅर्थ कोरिया की आॅयल सप्लाय में कटौती

इवांका ट्रंप ने की सुषमा स्वराज की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -