रूस ने दागे मिसाईल, अस्पताल और स्कूल प्रभावित
रूस ने दागे मिसाईल, अस्पताल और स्कूल प्रभावित
Share:

सीरिया : सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ रूस द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। यहां मिसाईल हमले से स्कूल और चिकित्सालय में मौजूद लोग घायल हुए तो कुछ की जानें चली गईं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी सीरिया के पांच चिकित्सालयों और दो विद्यालयों पर मिसाईल से हमला हो गया। इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 के करीब पहुंच गई है। इस हमले में बड़े पैमाने पर लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने हमले को लेकर जानकारी दी है कि अलेप्पो और इदलिब प्रांत में करीब 5 चिकित्सालयों में और स्कूल परिसर में मिसाईल गिरने के कारण केजुलिटी अधिक हुई है। उनके द्वारा यह कहा गया कि मृतकों में महिलाऐं और बच्चे भी सम्मिलित हैं। संघ द्वारा यह कहा गया है कि अलेप्पो के एजाज कस्बे और इरलिव के मारित अलनुमान पर ये हमले हुए। एजाज कस्बे पर हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई।

इन हमलों में चिकित्सालयों की इमारतें प्रभावित हुई है। दरअसल आतंकियों पर किए गए मिसाईल हमले का असर डाॅक्टर विदाउट वार्डर के माध्यम से संचालित इदलिब प्रांत के मारीन अल नुमान चिकित्सालय पर हुआ। इस अस्पताल में बड़े पैमाने पर लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। हमले में पांच महिला नर्स, एक चिकित्सक और एक पुरूष भी प्रभावित हुए है।

चिकित्सालयों का संचालन करने वाले एमएसएफ गु्रप द्वारा कहा गया कि हमले में 40 हजार लोग चिकित्सा सुविधा से वंचित हो गए हैं। सीरिया में सामाजिक संगठन और विभिन्न कार्यकर्ताओं ने रूस को मिसाईल हमलों का जिम्मदार बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -