चर्च के सामने कर रहे थे अश्लील कृत्य, टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को 10 महीने की जेल
चर्च के सामने कर रहे थे अश्लील कृत्य, टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को 10 महीने की जेल
Share:

मॉस्को: रूस में एक चर्च के समक्ष अश्लील पोज देने के लिए एक टिकटॉकर और उसकी गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों को 10 माह जेल में रहना होगा। इस युगल ने राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वायर स्थित एक कैथेड्रल चर्च के बाहर ‘सेक्स एक्ट’ की नकल की थी। तजाकिस्तान मूल के टिकटॉकर रुस्लन मरोडझाओनजोडा और रूस की रहने वाली अनास्तासिया चिस्तोवा को मॉस्को की ‘Tverskoi’ कोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का दोषी मानते हुए 10 मैंने जेल की सज़ा सुनाई है।

 

दरअसल, इन दोनों ने मॉस्को के सेंट बेसिल कैथेड्रल चर्च के बाहर ओरल सेक्स करने की नकल की थी। बता दें कि रूस में इन चीजों को लेकर कड़े नियम-कानून हैं और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के शासन में ऐसी हरकतों पर कड़ी सज़ा का प्रावधान है। इन दोनों को सितंबर 2021 में ही अरेस्ट कर लिया गया था। इन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की थीं, उनमें देखा जा सकता है कि रूस्लन चर्च के सामने खड़े हैं और उनकी गर्लफ्रेंड उनके सामने अनास्तासिया घुटनों के बल बैठी हुई हैं।

इन्होंने अपनी फोटो का कैप्शन देते हुए लिखा था – ”The Labor Code is not the Criminal [Code], you can break it’. साथ ही महिला को इस फोटो में रूस की पुलिस का जैकेट पहने हुए भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के 10 दिनों बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ब्लॉगर ने इसके लिए क्षमा माँगी थी और $71 (5244 रुपए) का जुर्माना भी भरा था। कोर्ट ने कहा कि इन दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस प्रकार की हरकत कर के समाज का अपमान किया है।

अपना I-phone ही बन गया थॉमस की हत्या की वजह, पुलिस ने सुलझाई क़त्ल की गुत्थी

मदरसे में मिली नाबालिग की लाश, बलात्कार के बाद क़त्ल की आशंका

1 महीने से 14 वर्षीय बच्चे का बलात्कार कर रहा था जज, बोलता था- तेरी माँ के साथ भी यही करूंगा..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -