ISRO के गगनयान अभियान में मदद करेंगे रूस और फ्रांस, भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को देंगे ट्रेनिंग
ISRO के गगनयान अभियान में मदद करेंगे रूस और फ्रांस, भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को देंगे ट्रेनिंग
Share:

नई दिल्‍ली : अंतरिक्ष क्षेत्र में दिनोंदिन नई ऊंचाई छू रहा भारत वर्ष 2022 में स्‍वदेशी तकनीक से भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने के प्लान पर काम कर रहा है। 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने गगनयान अभियान के तहत 3 भारतियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। भारत के इस महत्‍वाकांक्षी अभियान में रूस और फ्रांस भी सहायता करेंगे।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोस्‍मोस भारत के कुल 4 यात्रियों को अंतरिक्ष अभियान के लिए ट्रेनिंग देगी। इन 4 में से 3 यात्रियों को गगनयान अभियान के तहत चांद पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही फ्रांस भी भारत को गगनयान अभियान के लिए मदद देगा, फ्रांस की तरफ से भारतीय अंतरिक्षयात्रियों के स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग भारत और फ्रांस में होगी। 

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोस्‍मोस की सहायक एजेंसी ग्‍लैवकोस्‍मोस ने इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय यात्रियों को यूरी गागारिन कोस्‍मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। रूस और भारत के मध्य यह सहयोग राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के रूस दौरे के बाद सामने आया है। एनएसए अजित डोभाल ने पिछले दिनों मॉस्‍को में रॉस्‍कोस्‍मोस के निदेशक जनरल दमित्री रोगोजिन से मुलाकात की थी।

लगातार तीसरे दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम, लेकिन जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

फिर आम आदमी को रुला रहे प्याज के दाम, एक महीने में इतनी बढ़ी कीमत

लगातार तीसरे दिन भी बाज़ार में जारी रही गिरावट, 587 अंक लुढ़का सेंसेक्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -