रुस ने ISIS पर किए रासायनिक हमले
रुस ने ISIS पर किए रासायनिक हमले
Share:

मॉस्को : खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने जब तक रासायनिक हमले की चेतावनी दी उससे पहले ही रुस ने आईएसआईएस के गढ़ में रासायनिक हमले के विस्फोट से जहर फैला दिया। कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा रासायनिक हथियारों से हुआ हमला है। रुस ने सीरिया के रक्का के दो शहरों को निशाना बनाते हुए उन पर व्हाइट फॉस्फोरस केमिकल से हमला किया है। इस हमले के बाद पूरे शहर में खौफ का मंजर है। बगदादी के कई लड़ाकों समेत इसमें सैकड़ों आम लोगो की भी जानें गई।

रुस ने पहले ही आतंक के इश खौफनाक नाम के सफाए की कसम खाई थी। इसी के तहत रुस लगातार इनके ठिकानों पर हमले कर रहा है। रुस पूरी दुनिया को आईएस के खिलाफ एकजुट करने में लगा है। सफेद फॉस्फोरस बेहद खतरनाक है। सफेद फॉसफोरस का इस्तेमाल गैर-कानूनी है क्योंकि ये हड्डी और चमड़ी को जला देता है। इससे होने वाला जख्म जल्द नही ठीक होते। खतरनाक रासायनिक हथियार के इस्तेमाल के चलते रूस पर जेनिवा कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप लगा है।

इसके विपरीत सीरिया के राष्ट्रपकति बशर-अल-असद ने ने फ्रांस पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है। असद ने कहा कि सीरिया में चार साल से चल रहे गृहयुद्ध को खत्म करने की किसी भावी शांति संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजन स्थल के रूप में प्राग को चुना जा सकता है। चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान ने भी सितंबर में यह सुझाव दिया था। असद ने कहा कि स्वाभाविक तौर पर यदि सीरियाई लोगों से पूछा जाए तो वे शांति सम्मेलन फ्रांस में नहीं चाहते हैं।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -