विदेशी मुद्रा भंडार में फिर दर्ज की गई साप्ताहिक तेजी, ऐसा है हाल
विदेशी मुद्रा भंडार में फिर दर्ज की गई साप्ताहिक तेजी, ऐसा है हाल
Share:

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार 5वीं साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 3.60 अरब डॉलर बढ़कर 405.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गत 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 402.04 अरब डॉलर रहा था। 1 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 401.77 अरब डॉलर पर रहा था। 

आज कमजोरी के साथ हुई रूपये की शुरुआत, इस स्तर तक पहुंचा

ऐसा रहा अब तक का हाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले गत 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर पर और 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ 2 लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.54 अरब डॉलर बढ़कर 377.77 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 

सप्ताह के तीसरे दिन तेजी के साथ खुले बाजार

इसी के साथ स्वर्ण भंडार भी 3.89 अरब डॉलर बढ़कर 23.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास आरक्षित निधि 1.21 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 59 लाख डॉलर चढ़कर 1.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपये में नजर आई मामूली मजबूती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -