परिवहन मंत्री रूपाणी को बनाया गुजरात राज्य का अध्यक्ष
परिवहन मंत्री रूपाणी को बनाया गुजरात राज्य का अध्यक्ष
Share:

अहमदाबाद : गुजरात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर गुजरात राज्य के परिवहन मंत्री विजय रूपाणी निर्वाचित हुए। रूपाणी की जीत पर उनके प्रशंसकों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाऐं दीं। उन्हें मिठाई खिलाई गई और ढोल - ढमाकों की आवाज के बीच पटाखे भी फोड़े गए। यही नहीं उन्हें गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी शुभकामनाऐं दीं। मंत्री रूपाणी आरसी फालदू का स्थान लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय श्रीकमलम में आयोजित होने वाले निर्वाचन के दौरान रूपाणी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रूपाणी राजकोट महानगर पालिका के मेयर थे। वर्ष 2006 में वे गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के चेयरमैन भी निर्वाचित हुए।

इसी वर्ष राज्य सभा के पदेन सदस्य भी निर्वाचित हुए। वर्ष 2013 में उन्हें गुजरात नगर पालिका फानेंस बोर्ड का प्रमुख भी बनाया गया था। वे राजकोट उपचुनाव में जीते और विधायक बने थे। उन्हें राज्य का परिवहन मंत्री बनाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -