इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ प्रदर्शन, कहा- 'कितनी लड़कियों की इज्‍जत लूटेगा'
इस टीवी एक्ट्रेस ने किया मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ प्रदर्शन, कहा- 'कितनी लड़कियों की इज्‍जत लूटेगा'
Share:

बॉलीवुड में इन दिनों अप एक के बाद एक गर्म मुद्दों को उठते हुए देख रहे होंगे। पहले सुशांत सिंह राजपूत का मामला था। उसके बाद ड्रग्स का मामला सामने आया और अब मी टू। इन दिनों बॉलीवुड में इन्ही सब बातों को लेकर तहलका मचा हुआ है। खैर यह मामले केवल बॉलीवुड तक सिमित नहीं है बल्कि लोकसभा और राज्यसभा में भी आ रहे हैं। वहीं इस बीच मुंबई पुलिस पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब हाल ही में टीवी ऐक्‍ट्रेस और बीजेपी की सांसद रूपा गांगुली ने अब मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। आज यानी सोमवार को मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रूपा गांगुली ने कहा 'फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जहां एक ओर लोगों की हत्‍या हो रही है, ड्रग एडिक्‍ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी रहती है।'

उन्होंने दिल्‍ली में संसद परिसर में फिल्‍म इंडस्‍ट्री और मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तख्‍ती लेकर उन्होंने विरोध जताया और कहा कि, 'मुंबई फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री लोगों की हत्‍या करती है, उन्‍हें ड्रग एडिक्‍ट बनाती है, महिलाओं का वहां अपमान किया जाता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस चुपचाप बैठी रहती है।' वैसे इस दौरान उनके हाथों में तीन तख्‍त‍ियां थीं। जिनमे से एक पर लिखा हुआ था- 'मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितनी लड़कियों की इज्‍जत लूटेगा?'

दूसरे पर लिखा था- 'कितने बच्‍चों की जिंदगी ड्रग्‍स में डुबा देगा?' तीसरे पर लिखा था- 'मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?' वैसे रूपा गांगुली एक ऐसी अदाकरा हैं जो हर मामले में खुलकर बोलती हैं। कई बार वह अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चाओं में भी रहती हैं।

GST मुआवज़े के मुद्दे पर अलग-थलग पड़ा विपक्ष, सरकार ने दिए थे ये दो विकल्प

रैलियों पर HC ने लगाई फटकार, कहा- 'आप कानून से बड़े नहीं हो'

अपने ऑनस्क्रीन दामाद संग रोमांस करना चाहती हैं हिना खान!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -