रैपर बने अजय देवगन, सुनकर लोगों का दिल हुआ खुश
रैपर बने अजय देवगन, सुनकर लोगों का दिल हुआ खुश
Share:

सुपरस्टार अजय देवगन एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अपने काम से लेकर अपने दमदार एक्शन तक से उन्होंने लोगों के दिलों को जीता है। हालाँकि वह डायरेक्टर बनने के साथ-साथ अब रैपर भी बन गए हैं। जी दरअसल अपनी नई फिल्म रनवे 34 के लिए अजय नए-नए अवतार धारण कर रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा कि कुछ समय पहले उन्होंने डायरेक्टर की कुर्सी अपने नाम की और अब उन्होंने रैप की दुनिया में भी कदम रख दिया है। खबरों के मुताबिक़ यह रैप अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yashraj Mukhate (@yashrajmukhate)

जी हाँ और उनके साथ नए रैप वीडियो में सभी के चहेते यशराज मुखाटे भी हैं। आप सभी देख सकते हैं यशराज मुखाटे और अजय देवगन ने बढ़िया रैप वीडियो बनाया है। जी दरअसल इस वीडियो में दोनों फिल्म रनवे 34 के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यशराज ने फिल्म के ट्रेलर से अजय देवगन का सिगरेट वाला सीन अपने रैप के लिए उठाया है और इस सीन में पायलट अजय होठों में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं। वहीँ जब उन्हें सिगरेट पीने के लिए मना किया जाता है, तो वह कहते हैं- 'जलाया तो नहीं ना।' बस यही रैप वीडियो की हुक लाइन है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में अजय, यशराज से कहते हैं- यशराज चल रनवे 34 के लिए एक ट्रैक बनाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इसपर यशराज कहते हैं- ठीक है सर। हम गाना स्टार्ट करेंगे और फिर उसमें एक डायलॉग डाला देंगे। मैं डायलॉग पर रील बनाऊंगा और यह मजेदार होगा।' वहीँ अजय देवगन का यह मजेदार और स्वैगभरा अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस उनकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। वैसे इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। अब अगर फिल्म रनवे 34 की बात करें तो यह 2015 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। जी हाँ और यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

किताबों के ढेर पर बैठकर ट्विंकल खन्ना ने दिया पॉज, ट्रोलर्स ने लगा डाली क्लास

साजिद नाडियाडवाला ने कुछ इस ढंग से शुरू किया हीरोपंती-2 का प्रमोशन

अपने लविंग बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई शमिता शेट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -