सुशांत को याद कर इमोशनल हुए रूमी जाफरी, कहा- '12 जून की रात ठीक 3 बजे...'
सुशांत को याद कर इमोशनल हुए रूमी जाफरी, कहा- '12 जून की रात ठीक 3 बजे...'
Share:

बॉलीवुड फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल आज ही के दिन आत्महत्या की थी। आप सभी को याद ही होगा कि उन्होंने बीते साल 14 जून को फांसी लगा ली थी और उनके आक्समिक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काई पो छे रही थी जिसे न सिर्फ क्रिटिक्स का प्यार मिला बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर पाई। आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी कि मौत से पहले भी सुशांत सिंह राजपूत अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त थे। जी दरअसल वो लगातार निर्देशकों के संपर्क में थे।

मिली जानकारी के तहत निर्देशक रूमी जाफरी के साथ उनकी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मई 2020 में ही फ्लोर पर आने वाली थी लेकिन इससे पहले अप्रैल महीने में ही लॉकडाउन का ऐलान हो गया और ये फिल्म लटक गई। अब हाल ही में निर्देशक रुमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनसे हुई आखिरी बात के बारे में बताया। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए रुमी जाफरी ने कहा, ''हमारा बहुत प्यारा रिश्ता था। हमने कई तस्वीरें नहीं क्लिक करवाईं। लेकिन वो अक्सर हमारे घर आते थे। हम सभी घर पर बैठकर मेरी पत्नी के हाथों का बना खाना खाते थे। उन्हें घर का खाना बहुत पसंद था। जिंदगी कितनी क्रूर है। हम उनसे बातें किया करते थे और आज हम उनके बारे में बात कर रहे हैं।'

इसके अलावा उन्होंने आखिरी बार बात को लेकर कहा, 'ये ठीक एक साल पहले की बात है। हमने 12 जून की रात ठीक 3 बजे आखिरी बार बात की थी। सब कुछ तय हो चुका था। म्यूजिक फाइनल था। जब लॉकडाउन लगा तो सुशांत थोड़े परेशान थे। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर। हम सभी आशावादी थे कि जल्दी ही चीजें सामान्य हो जाएंगी लेकिन फिर ये लॉकडाउन बढ़ता ही गया। जब चीजें लगातार लेट होती गईं तो सुशांत ने कहा था कि हम किसी और छोटी स्क्रिप्ट को तैयार करें जिसकी शूटिंग में कम लोगों की जरुरत हो और ये एक लो बजट फिल्म हो, कुछ राजेश खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफाक की तरह। हम इसके लिए एक फिल्म कहानी तलाश कर ही रहे थे। ये बातें मई से चल रही थीं।'

इसके बाद रुमी जाफरी ने कहा, ' सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे और उनके अंदर एक बच्चा था। वो कई दफा मुझे गले लगाते थे और प्यार करते थे। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत था। ये एक एक्टर-डायरेक्टर से ज्यादा बड़ा था।' आप सभी को बता दें कि सुशांत की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था और उनका यूँ अचानक ही चले जाना किसी को भी नहीं रास आया।

हरियाणा में 21 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन अब मिलेंगी ये छूट

कभी 200 किलो के हो गए थे कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, इस तरह कम किया 98 किलो वजन

देश के सबसे छोटे तीरंदाज बने भारत के अर्जुन, ‘बाहुबली’ फिल्म से मिली थी प्रेरणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -