सावन के महीने में अपनी मनोकामना अनुसार करें रूद्राभिषेक
सावन के महीने में अपनी मनोकामना अनुसार करें रूद्राभिषेक
Share:

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक सबसे अच्छा उपाय है। आपको बता दें कि रुद्राभिषेक से अर्थ रुद्र आर्थात भगवान शिव का अभिषेक करने से है। कहा जाता है शिवरात्रि, प्रदोष और सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। वहीं सावन के महीने में शिवभक्त शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करते हैं, हालाँकि आप घर में भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के लिए किस्से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

रूद्राभिषेक से प्राप्त करें मनवांक्षित फल- कहा जाता है सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से सभी देवों के अभिषेक करने का फल मिलता है। जी हाँ और रुद्राभिषेक में आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करने की शक्ति है। इसी के साथ आप अपनी आवश्यकता अनुसार अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक करके मनोवांक्षित फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

दूध - घर का वातावरण सुखद और पवित्र बनाने के लिए दूध से रुद्राभिषेक करें।

दही - पारिवारिक कलह, झगड़े और नुकसान से बचने के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।

शहद – भगवान शिव से विद्या और ज्ञान प्राप्ति के लिए शहद से रूद्राभिषेक करें।

घी- व्यापार या कारोबार में आ रही अड़चनें दूर करने के लिए घी से रुद्राभिषेक करें।

भस्म - शत्रुओं का विनाश करने के लिए भस्म से रुद्राभिषेक करें।

वर्षा जल - नकारात्मक शक्तियों के नाश करने के लिए वर्षा जल से रूद्राभिषेक करें।

गन्ने का रस – धन- वैभव की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रूद्राभिषेक करें।

गंगा जल – कुण्डली में व्याप्त ग्रह दोष दूर करने के लिए गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।

भांग – स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए भांग से रुद्राभिषेक करें।

नारियल पानी - शत्रु और प्रेत बाधा दूर करने के लिए नारियल पानी से रुद्राभिषेक करें।

नहीं हो रही है शादी तो सावन के महीने में करें यह छोटा सा उपाय

हर परेशानी का चाहते हैं अंत तो सावन के महीने में करें यह उपाय

सावन में इस विधि से करें शिव का पूजन, खुश हो जाएंगे बाबा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -