फर्जी डिग्री मामले में मचा बवाल,केजरीवाल को बताया धृतराष्ट्र
फर्जी डिग्री मामले में मचा बवाल,केजरीवाल को बताया धृतराष्ट्र
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिहं तोमर की फर्जी डिग्री मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है, और अब जुबानी जंग बहुत तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने फर्जी डिग्री मामले में मुख्यमंत्री को धृतराष्ट्र की भूमिका अदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का एक मंत्री पर फर्जी डिग्री मामले में आरोप है और सरकार उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बात से यह भी जाहिर होता है कि दिल्ली में तानाशाही चल रही है। अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल में जरा भी नैतिकता बची है, तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इससे पहले मंगलार दोपहर में कांग्रेस ने भी अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की।

वहीं भाजपा नेता किरण बेदी ने कहा है कि आप नेता पहले बोल रहे थे कि पुलिस की जवाबदेही कानून और कोर्ट के प्रति है और वह राजनीति से न तो प्रेरित है और न ही प्रभावित। उनका कहना है कि जब से यह मामला सामने आया है तब से ही पुलिस तोमर के खिलाफ सबूत एकत्रित कर रही थी। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी की गई है। बेदी ने कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर ही तोमर की गिरफ्तारी की गई है।

केंद्र पर उठे सवालों के बाद इस मामले में खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंंह ने सफाई देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय किसी की भी गिरफ्तारी के आदेश नहीं दे सकता है, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी कानून मंत्री को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने तुरंत तोमर को पद से बेदखल करने की भी मांग की। आप ने इस मामले में केंद्र सरकार के साथ ही दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भी हमला बोला है।

आप नेता आशूतोष ने माकन के बयान के  पर पलट वार करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस तय करेगी कि तोमर सच है या झूठ। इस मामले पर सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि मोदी सरकार यदि इस तरह से ही हरकत करती है तो वह देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही चाहती है इसलिए ही वह ऐसा कर रही है। उन्होंने केंद्र पर CNG घोटाले में शामिल लोगों को बचाने का भी आरोप भी लगाया है।

आप के पार्टी प्रवक्ता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि केंद्र और दिल्ली के LG मिलकर पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच लड़ाई बताया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय का कहना है कि तोमर की गिरफ्तारी कानून के मद्देनजर ही की गई है, इसका केंद्र से कुछ लेना-देना नहीं है। दिल्ली के कानून मंत्री की गिरफ्तारी के बाद राजनेताओं की टिप्पणी आनी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के विरप्पा मोइली का कहना है कि इसमें कानून को अपना काम करने देना चाहिए। ताेमर को आज गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -