रुबीना दिलैक ने बदला अपना हेयरस्टाइल, नए लुक पर फिदा हुए फैंस
रुबीना दिलैक ने बदला अपना हेयरस्टाइल, नए लुक पर फिदा हुए फैंस
Share:

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 14 की विनर रही रुबीना दिलैक आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। अपनी ग्लैमरस फोटोज को साझा कर रुबीना निरंतर चर्चाओं में हैं। अब हाल ही में वे अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश गईं। हिमाचल से अपने पर‍िवार संग फोटोज में रुबीना का नया हेयर स्टाइल भी दिखाई दिया। रुबीना ने तस्वीरें साझा कर लिखा 'टूरिस्ट की भांति अपने होमटाउन में... पहाड़ों की रानी (हिमाचल प्रदेश) की सुंदरता को एक अलग नजर‍िए से देखा।' उनकी यह फोटो कुछ ही वक़्त में वायरल हो गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

वही तस्वीर में जहां रुबीना का परिवार दिखाई दिया, वहीं अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते उन्होंने सोलों तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें उनका साधना कट कमाल का लगा रहा है। रुबीना ने इस ट्र‍िप के लिए व्हाइट प्र‍िंटेड शर्ट, व्हाइट एंब्रायडरी वाली जैकेट तथा व्हाइट पैंट चुना था। लाइट मेकअप के साथ उनका नया हेयरस्टाइल रुबीना पर जच रहा था। अभिनेत्री ने क्लोजअप तस्वीरें भी साझा की है जिसमें वे हिमाचल की गल‍ियों को निहारती दिखाई दी। इनमें उनके साधना कट को नजदीक से देखा जा सकता है। उन्होंने बालों का जुड़ा बनाया था। 

रुबीना को अक्सर खुले बालों या बंधे हुए बाल में देखा गया है। अब उनका ये नया हेयरस्टाइल देख, प्रशंसक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'OMG ये बैंग्स (साधना कट) बेहद क्यूट लग रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा 'बढ़‍िया हेयरस्टाइल।' इसी प्रकार अन्य यूजर्स ने भी रुबीना के नए हेयरकट की प्रशंसा की है। 

रिलेशनशिप के 2 साल पूरे होने पर अविका ने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा इमोशनल नोट

VIDEO: गरीब बच्चे को नारियल पानी पिलाती नजर आईं राखी सावंत

टीवी की संस्कारी बहु ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना असली रूप, तस्वीरें देख दंग रह गए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -