टीवी इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रुबीना, इस अभिनेता संग आएंगी नजर
टीवी इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रुबीना, इस अभिनेता संग आएंगी नजर
Share:

बिग बॉस 14 की विनर रहीं अदाकारा रुबीना दिलैक अब फिल्मों में दिखाई देंगी। रुबीना वैसे ही फैंस के दिलों पर राज करती हैं और अब उनके फिल्म में आने की खबर ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। हम सभी रुबीना को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जानते हैं। वैसे ही रुबीना छोटे पर्दे की क्वीन हैं और अब वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। मिली जानकारी के तहत रुबीना जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

आपको बता दें कि तरण आदर्श की तरफ से आधिकारिक पोस्ट की गई है जिसमे लिखा गया है कि, ''रुबीना दिलैक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।संगीतकार #PalaashMuchhal इस फिल्म को बनाएंगे। रुबीना ने अपनी डेब्यू फिल्म को साइन भी कर लिया है।इसके साथ ही पलाश ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए एक्टर हितेन तेजवानी को भी साइन किया है। इस फिल्म में राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।'' वैसे इस खबर के सामने आने के बाद से रुबीना के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी अब रुबीना को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि रुबीना ने साल 2006 में मिस शिमला का ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फिर 2008 में मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसी के बाद रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत की थी और सबसे पहले उन्होंने छोटी बहू शो में काम किया था। इस शो के बाद वह कई शोज में नजर आईं और आज वह शक्ति- अस्तित्व के अहसास की में दिखती हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के व्हाट्सएप स्टडी ग्रुप में लीक हुआ अश्लील सन्देश

हाउस अरेस्ट किए गए तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, 50 करोड़ की घूस देने का आरोप

दूसरी बार माँ बनने वाली हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप में शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -