खत्म हुआ शो 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की', रुबीना ने लिखा इमोशनल पोस्ट
खत्म हुआ शो 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की', रुबीना ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Share:

टीवी के कई शोज खत्म हो जाते हैं तो उस शो में नजर आने वाले स्टार्स को बड़ा दुःख होता है। अब हाल ही में लगभग 5 साल से ज्यादा दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद शो 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' दर्शकों को अलविदा कह चुका है। ऐसे में शो में लीड रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक शो के खत्म होने पर भावुक हो गई और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से जुड़ी कुछ यादें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "इतने खूबसूरत अंत के लिए यह एक नई शुरुआत है।।। मेरे जीवन के अध्यायों में #शक्ति और सौम्या हमेशा सबसे शानदार यादें रहेंगी ।। धन्यवाद @msrashmi2002_ मुझ पर आपके अटूट विश्वास के लिए और @colorstv इस तरह के एक ऐतिहासिक अवसर के लिए। और एक बड़ा धन्यवाद हमारे दर्शकों के लिए जो हमें 5 वर्षों ज्यादा इतना प्यार दे रहें हैं।" आप सभी जानते ही होंगे कि रुबीना दिलैक इस शो में सौम्या का किरदार निभा रहीं थी और उनके किरदार को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा था।

अब उनका शो खत्म होने के बाद फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। इस समय रुबीना दिलैक हर जगह छाईं हुई है। आप सभी को बता दें कि बिगबॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना का करियर ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इन दिनों उनके पास कई बड़े ऑफर हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली है। उनकी फिल्म का नाम "अर्ध" है और इसी से वह बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है।

आखिर भारत की 'कोरोना वैक्सीन' को मान्यता क्यों नहीं दे रहा ब्रिटेन ?

IPL 2021: गेल करेंगे कमाल या लुइस मचाएंगे धमाल ? पंजाब किंग्स और राजस्थान में आज घमासान

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021: भारत की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार, मोदी 'राज' में हुई शानदार तरक्की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -