इस मशहूर एक्टर से हुआ रूबीना दिलैक का खतरनाक झगड़ा, सामने आया VIDEO
इस मशहूर एक्टर से हुआ रूबीना दिलैक का खतरनाक झगड़ा, सामने आया VIDEO
Share:

टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शो में रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने भी भाग लिया है जो टेलीविज़न की सबसे संस्कारी ‘छोटी बहू’ मानी जाती हैं। मगर बिग बॉस की भांति खतरों के खिलाड़ी में भी इस सस्कारी बहू के तेवरों की चर्चा जमकर हो रही है। शो में उनकी दूसरे प्रतियोगी संग लड़ाई की खबरें बहुत वक़्त से आ रही हैं। अब उनकी ताजा लड़ाई हुई है मोहित मलिक (Mohit Malik) से वो भी किसी टास्क को लेकर जिसके बाद ये संस्कारी बहू खूब आंसू बहाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

वही शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मोहित को एक टास्क के लिए किसी प्रतियोगी को चुनना था एवं मोहित ने रुबीना को चुना। ये टास्क सांपो के साथ होना था जिनसे रूबीना बहुत डरती हैं लिहाजा उन्होंने इसे करने से आपत्ति व्यक्त की मगर मोहित ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने ही कहा था कि वो टास्क करना चाहती हैं जिससे वो स्क्रीन पर नजर आ सकें। बस इसी बात को लेकर दोनों की झड़प होती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं मोहित मलिक संग इस झगड़े के बाद रूबीना दिलैक खुद पर नियंत्रण नहीं रख पातीं तथा वो रोने लगती हैं। वो बोलती हुईं सुनाई दे रही हैं कि किसी का हौसला तोड़ना गलत बात है। वैसे आपको बता दें कि मोहित मलिक ही नहीं बल्कि उससे पहले उनका झगड़ा कनिका मान संग भी हुआ था जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा भी हुई थी। मगर इस झगड़े को लेकर सोशल मीडिया पर लोग रूबीना का ही सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। लोग इसके लिए कमेंट में मोहित मलिक को खरी खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। उनके अनुसार, हर कोई इस समय रूबीना दिलैक को ही टारगेट कर रहा है।     

शादी के बाद बदल रहा इस अदाकारा का अवतार, तस्वीरें देख चौंके लोग

बिग बॉस की इस हसीना ने शेयर कर डाला ऐसा वीडियो, देखकर फैंस हुए घायल

टीवी की इस संस्कारी बहू ने अपने खूबसूरत अंदाज से लूटा फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -