बॉयफ्रेंड संग रुबीना बाजवा ने मनाया अपना जन्मदिन
बॉयफ्रेंड संग रुबीना बाजवा ने मनाया अपना जन्मदिन
Share:

पॉलीवूड में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में राज करने वाली रुबीना बाजवा ने बीते 24 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया है। जी हाँ, बीते दिनों ही अभिनेत्री ने अपना 34 वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड गुरबख्श चहल के साथ नजर आई। जन्मदिन पर दोनों रोमांटिक डिनर डेट के लिए गए और वहां से दोनों के कई फोटोज सामने आए हैं जो बहुत बेहतरीन हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Bajwa (@rubina।bajwa) on

हाल ही में रूबीना ने अपने जन्मदिन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इन नयी तस्वीरों में, अभिनेत्री को एक सुंदर पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है, इसी के साथ वह इन तस्वीरों में बहुत बेहतरीन लग रही है। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड गुरबख्श ने काले रंग की पोशाक पहनी है और वह बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों डाइनिंग रेस्तरां में दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ इस दौरान जन्मदिन का केक, गुब्बारे आदि भी नजर आ रहे हैं।

रुबीना के जन्मदिन पर, गुरबख्श ने एक खूबसूरत वीडियो के साथ उसके लिए जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं पोस्ट कीं। वहीं उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए रुबीना के लिए एक कविता लिखी जो आपने पढ़ी ही होगी। आपको पता हो रुबीना बाजवा जल्द ही 'तेरी मेरी गल बन गई', 'खूबसूरत बिल्लो', 'गुड लक जट्ट' और 'पराहुनेया नूफ्फा करो' में दिखाई देने वाली हैं।

शुरू हुई पंजाबी फिल्म माँ की शूटिंग, यह बॉलीवुड अदाकारा भी हुई शामिल

रिलीज हुआ 'Chal Mera Putt 2' का ट्रेलर

बहन को इस तरह नीरू बाजवा ने दी जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -