कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों पर यहां निकली भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन
कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों पर यहां निकली भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन
Share:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे हैं। ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती कुल 882 पदों हेतु निकली है। जिसमें 842 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 40 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। 16 फरवरी से अप्लाई करने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

पदों का विवरण:- 
पदों का नाम - कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) 
कुल पद - 882 पद
गैर अनुसूचित क्षेत्र - 842
सामान्य - 309
अन्य पिछड़ा वर्ग - 174
अनुसूचित जाति - 133
अनुसूचित जनजाति - 99
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 83
अति पिछड़ा वर्ग - 41
बारां जिले की सहरिया आदिम जाति - 3 
अनुसूचित क्षेत्र - 40
सामान्य - 20
अनुसूचित जाति - 2
अनुसूचित जनजाति - 18

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 16 फरवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम दिनांक- 17 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क:- 
सामान्य श्रेणी / ईडब्ल्यूएस के लिए 450 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 350 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये तथा जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से कम है उनके लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क तय की गई है। 

आयु सीमा:-
1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से ज्यादा और 40 वर्ष से कम उम्र वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।  

शैक्षणिक योग्यता:-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-उद्यान) ऑनर्स करने वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (कृषि विषय) की परीक्षा पास करने वाले इसके लिए योग्य होंगे हैं। आवेदकों को हिंदी (देवनागरी लिपि) में कार्य करने एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान अनिवार्य है।  

चयन प्रक्रिया:-
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी के 15, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के 25, शस्य विज्ञान के 20, उद्यानिकी के 20 और पशुपालन के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य हिंदी, शस्य विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन तथा  राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति के क्रमश: 45, 60, 60, 60 और 75 अंक होंगे। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का वक़्त दिया जाएगा। 

एसएससी ने जारी किया दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड सरकार का बड़ा एलान, कहा- पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले ऐसे प्रश्नों को अवश्य पढ़ें -

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -