केरल में RSS कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, सीएम योगी की रैली से जुड़ा है मामला
केरल में RSS कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, सीएम योगी की रैली से जुड़ा है मामला
Share:

कोच्ची: केरल के अलप्पुझा में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ये घटना चेरथला के वायलार की है। दरअसल, बीते बुधवार को ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)’ ने एक रैली निकाली थी, जिसमें हिंसा हुई। इसमें 6 लोग जख्मी भी हुए हैं। इसमें 22 वर्षीय RSS कार्यकर्ता नंदू कृष्णा का क़त्ल कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में SDPI कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।

नंदू कृष्णा को वायलार में संघ का स्थानीय प्रमुख बनाया गया था। संघ के शाखा प्रमुख नंदू को इलाज के लिए एर्नाकुलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि भाजपा ने दिन भर हड़ताल का ऐलान किया है। ये घटना रात को नागामकुलंगरा रेलवे स्टेशन पर हुई। रैली दोपहर में ही निकाली गई थी, मगर शाम को विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई।

बताया जा रहा है कि SDPI की रैली में कुछ विवादित टिप्पणी की गई थी, जिसके खिलाफ हिन्दू कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। नंदू के एक साथी पर भी चाकू से हमला किया गया, जिनका उपचार चल रहा है। भाजपा चेरथला निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष अभिलाष मपरमपिल का आरोप है कि पुलिस की उपस्थिति में ही इस घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि SDPI, ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)’ का ही सियासी संगठन है।

क्या है मामला :- 

ये सारा मामला उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की केरल रैली से संबंधित है, जो रविवार को हुई थी। उस दौरान भी SDPI वालों ने भड़काऊ नारे लगाए थे और उसके बाद विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। ये सभी मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ बहिष्कार अभियान चला रहे थे। RSS कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ बयानबाजी पर आपत्ति जताई तो कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया। RSS के 3 अन्य कार्यकर्ता भी जख्मी हुए हैं।

 

पिकनिक मनाने गए 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार

न्यूज़ पोर्टल की आड़ में करता था ड्रग्स तस्करी, इंदौर से शाहिद खान गिरफ्तार

घर से स्कूल जाने के लिए रवाना हुईं 4 छात्राएं, तीन दिन से हैं लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -