भाजपा पर नजदीक से नजर रखेगा आरएसएस
भाजपा पर नजदीक से नजर रखेगा आरएसएस
Share:

संघ द्वारा भाजपा पर नजदीक से नजर रखने के संघ ने अपनी एक संस्था का कार्यालय भाजपा मुख्यालय के बगल वाले बंगले में बनाया है। बताया जा रहा है कि यहां से संघ के इस संगठन के कामकाज के अलावा भाजपा पर नजर रखने का भी काम होगा। सूत्र बताते हैं कि संघ की अहम एवं प्रभावी संस्था इतिहास संकलन का कार्यालय अब संघ कार्यालय झंडेवालान से हस्तांतरित होकर भाजपा मुख्यालय के बगल वाले बंगले 11ए में पहुंच गया है। वैसे तो संघ भाजपा की मातृ संस्था है और भाजपा की रीति नीति पर संघ हावी रहता है।

औपचारिक तौर पर संघ का यही बयान रहता है कि वह राजनीतिक संगठन नहीं है और भाजपा की रोजाना की गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करता है। अगर भाजपा के लोग उससे राय मांगते हैं तभी वह अपनी राय प्रकट करता है।अब भाजपा मुख्यालय के बगल वाले बंगले में संघ की संस्था का कार्यालय खोलने को पार्टी की गतिविधियों पर करीब से नजर रखने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा का मुख्यालय 11 अशोक रोड पर है, इस बंगले और भाजपा मुख्यालय में महज एक दीवार का फर्क है। माना यह भी जा रहा है कि भले ही यह कार्यालय संघ की संस्था इतिहास संकलन का है मगर इसके जरिए तमाम संघ प्रचारकों और अधिकारियों का यहां आने-जाने का सिलसिला बढ़ेगा। 

योगी का बैंकर्स को यूपी में आने का आमंत्रण

राजस्थान - डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों की मौत

भारत में सुरक्षित हैं अल्पसंख्यक - मोहन भागवत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -