स्वतंत्रता संग्राम में क्या थी आदिवासी समुदाय की भूमिका ? RSS ने शुरू किया अभियान
स्वतंत्रता संग्राम में क्या थी आदिवासी समुदाय की भूमिका ? RSS ने शुरू किया अभियान
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदाय के लोगों की भूमिका को उचित स्थान प्रदान करने के लिए एक मुहीम शुरू की है। RSS की एक स्वतंत्र शाखा वनवासी कल्याण आश्रम समिति ने भारतीय उपमहाद्वीप में वर्ष 1750 से मुस्लिम आक्रमणकारियों और अंग्रेज़ों का विरोध करने में आदिवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर एक मैगजीन ‘वन बंधु’ का एक स्पेशल एडिशन निकाला है। समिति ने 5 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस मैगजीन ‘वन बंधु’ का स्पेशल एडिशन भेंट किया गया था।

इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वनवासी आश्रम के प्रमुख रामचंद्र खराड़ी ने की थी। प्रोटोकॉल के अनुसार, किसी को भी राष्ट्रपति को स्पर्श करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, इस मामले में राष्ट्रपति ने ऐसी किसी भी बात को खारिज कर दिया। 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की दो महिला सदस्य राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहती थीं। जिस पर प्रोटोकॉल ऑफिसर ने आपत्ति जताई, मगर राष्ट्रपति मुर्मू ने इसे एक जनजाति परंपरा करार देते हुए, उन्हें पैर छूने की अनुमति दे दी। इसके बाद महिला सदस्यों ने राष्ट्रपति के पैर छुए। 

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने PESA जैसे मुद्दों के अलावा धर्मांतरित आदिवासियों को सूची से हटाने का मुद्दा भी उठाया।  वन बंधु’ के स्पेशल एडिशन में- मुस्लिम राजाओं के विरुद्ध लड़ने वाले 4 प्रमुख आदिवासी लोगों, अंग्रेजों से लोहा लेने वाले 40 स्वतंत्रता सेनानियों, आदिवासी समुदाय के साथ कार्य करने वाले 9 संतों और 9 मुख्य महिला जनजाति सदस्यों और 26 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्होंने 1947 के बाद आदिवासी समुदाय के लिए काम किया।

भाजपा-JDU विवाद के बीच हुई कांग्रेस की एंट्री, नितीश कुमार ने सोनिया को लगाया फोन

मनरेगा पर गिरिराज सिंह ने राज्यों को दी चेतावनी, कहा- भुगतना पड़ेगा खामियाज़ा

राहुल गांधी को 'लोकतंत्र' से गुस्सा क्यों आता है ? देखें Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -