अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप पर पहली बार आया RSS  का बयान
अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप पर पहली बार आया RSS का बयान
Share:

भोपाल। जय शाह पर लगाए गए आरोपों को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि, यदि प्रारंभिक तौर पर कोई मामला सामने आता है तो फिर, उसकी जांच होना चाहिए। दरअसल होसबोले  भोपाल में आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बैठक से अलग हटकर यह बात कही। गौरतलब है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की एक कंपनी को लेकर एक वेबसाईट ने दावा किया था कि, शाह की कंपनी का टर्नओवर एक वर्ष में 80 करोड़ रूपए तक कैसे पहुंच गया।

वेबसाईट ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी। दूसरी ओर जय शाह ने इन आरोपों के बाद मानहानि का आरोप लगाते हुए करीब 100 करोड़ रूपए का दावा किया था। इस मामले में दत्तात्रेय होसबोले ने सवाल किया तो कहा गया कि, किसी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं तो उस पर आवश्यक जांच की जाना चाहिए। इस मामले में कहा गया कि, उस अनुसार जो कार्रवाई की जाती है वह की जाए।

देश के विभिन्न मसलों पर उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में बहस होना आवश्यक है। देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख की दशहरा स्पीच हमारी पॉलिसी स्टेटमेंट है, हमारी इस पॉलिसी पर हमें अच्छा फीडबैक मिला है। उन्होंने केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर हमलावरों का विरोध करते हुए कहा कि विचारधारा में वे हमसे हार गए हैं, इसलिए वे हम पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने संघ की जानकारी देते हुए कहा कि, एक साल में करीब 30470 की दैनिक शाखा और 15423 की साप्ताहिक शाखा लगाई जा रही हैं। इस बैठक में देश के विभिन्न क्षेत्रों में संघ कार्यकर्ताओं के कामकाज की समीक्षा करने के अलावा शिक्षा में मातृभाषा के प्रयोग,संस्कृति संरक्षण,हिन्दुत्व,आदिवासी कल्याण, जैविक खेती,युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। उक्त बैठक में 11 विभिन्न क्षेत्रों व 42 प्रांतों से करीब 300 प्रतिनिधियों द्वारा भागीदारी करने की संभावना है।

संघ प्रचारक ने दिया प्रियंका गाँधी को आरएसएस से जुड़ने का निमंत्रण

RSS में महिलाओं को शार्टस में देखने पर राहुल ने ये कहा

केरल में योगी को आजमाएगी भाजपा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -