RSS ने सरकार से की गौमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग
RSS ने सरकार से की गौमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Share:

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गौमांस के निर्यात को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। राष्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा अपनी इच्छा सरकार के सामने जाहिर कर दी गई है। दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्यक्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी ने संघ के स्वयंसेवकों संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ गौमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में है। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे सोहनी ने गौमांस को लेकर देश में छिड़ी बहस के मुद्दे पर कहा कि संघ चाहता है मांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस मंशा को लेकर संघ ने सरकार को अपना विचार जताया है। संघ द्वारा यह भी कहा गया है कि यह कितना व्यावहारिक होगा यह तो सरकार पर ही निर्भर है। राष्ट्र में किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं के प्रश्न पर सोहनी द्वारा यह कहा गया कि गांव को आत्मनिर्भर होना चाहिए।

किसानों को जैविक खेती के आधार पर कार्य करना चाहिए। यदि किसान जैविक खेती पर कार्य करेंगे तो उनकी खेती अच्छी चलेगी। अशोक सोहनी ने कहा कि संघ विभिन्न क्षेत्रों में जैविक खेती के प्रयोग को बढ़ावा दे रहा है। जो कि सफल सिद्ध हुआ है। इस खेती को अपनाने वाले किसानों की फसलें अच्छा लाभ ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस अपने विस्तार पर भी ध्यान दे रहा है। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ने लगी है। युवा और विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में संघ में शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा यह भी कहा गया कि असहिष्णुता को लेकर जो विरोध किया जा रहा है। उसके पीछे राष्ट्र विरोधी ताकतें कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस पूरे देश में ही गौहत्या का विरोध कर रहा है और पूरे देश में ही उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -