मोहन भागवत बोले- भारत के अस्तित्व में है एकता, दुनिया हमसे सीख सकती है...
मोहन भागवत बोले- भारत के अस्तित्व में है एकता, दुनिया हमसे सीख सकती है...
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि हमारे अस्तित्व में एकता है। पूरा विश्व भारत से सीख सकता है। RSS चीफ रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में ‘उत्तीष्ट भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के अस्तिस्व में एकता है। हम अलग दिख सकते हैं। हम अलग-अलग चीजें खा सकते हैं, मगर हमारे अस्तित्व में एकता है। हमारे आगे बढ़ने से विश्व भारत से सीख सकता है।

यहां मोहन भागवत ने आगे कहा कि समाज और देश के लिए काम करने का संकल्प लें। हम देश के लिए फांसी पर चढ़ेंगे। हम देश के लिए काम करेंगे। हम देश के लिए गीत गाएंगे। जीवन भारत को समर्पित होना चाहिए। पूरी दुनिया विविधता के प्रबंधन के लिए भारत की तरफ देख रही है। जब विविधता को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने की बात आती है तो पूरा विश्व भारत की तरफ इशारा करता है।

मोहन भागवत ने कहा कि ऐसी कई ऐतिहासिक घटनाएं हैं, जो हमें कभी नहीं बताई गईं और न ही सही ढंग से सिखाई गईं। भाषा, पहनावा और संस्कृति को लेकर हमारे बीच छोटे-मोटे फर्क हैं, मगर हमारा एक ऐसा दिमाग होना चाहिए जो बड़ी तस्वीर देख सके और इन चीजों में न फंसे। देश की तमाम भाषाएं राष्ट्रभाषाएं हैं, विभिन्न जाति के सभी लोग मेरे हैं, हमें ऐसा स्नेह चाहिए।

बिहार में उठी मुस्लिम 'उपमुख्यमंत्री' की मांग, ओवैसी के विधायक ने दिया ये बड़ा बयान

AAP और भाजपा में खींची तलवारें, शराब के ठेकों पर छिड़ी जंग

'धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ..', इस राज्य में धर्मान्तरण पर सख्त कानून

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -