आज मुंबई में मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात करेंगे मोहन भागवत
आज मुंबई में मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात करेंगे मोहन भागवत
Share:

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यानी (6 सितंबर, सोमवार) मुंबई में हैं। जी दरअसल वह आज मुंबई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। खबरों के अनुसार यह कार्यक्रम एक फाइव स्टार होटल में आयोजित हुआ है और इस कार्यक्रम में वह आज कुछ अहम मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात करने के लिए आने वाले हैं। जी दरअसल संघ के तीन दिवसीय समन्वय सम्मेलन के दौरान इस बारे में जानकारी सामने आई है। आप सभी को बता दें कि नागपुर में बीते 3 सितंबर से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन बीते रविवार को हो चुका है।

वहीँ इस दौरान खास तौर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। आपको बता दें कि मुस्लिम विद्वानों से संघ प्रमुख की मुलाकात भी इसी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालाँकि संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि, 'संघ एक सामाजिक संगठन है। यहा राजनीतिक संगठन नहीं है। इसलिए इसकी हर गतिविधि में चुनाव का ऐंगल खोजना ग़लत है। वैसे भी देश में तो हर दो-चार महीने में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं। ऐसे में हर काम क्या चुनाव को देख कर किया जाता है? और अगर चुनाव को देख कर ही हर काम होता है तो इसमें गलत क्या है? चुनाव तो लोकतंत्र का एक अहम इवेंट है। चुनावों से तो लोकतंत्र मज़बूत होता है। जनता की ताक़त और सामर्थ्य का पता चलता है।'

इन सभी के बीच सबसे अधिक अहम बात यह है कि संघ ने इंफोसिस मामले से खुद को दूर कर लिया है। बीते रविवार को आरएसएस का मुखपत्र कही जाने वाली साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य में इंफोसिस कंपनी के खिलाफ एक लेख छपा था, हालाँकि संघ ने इससे अब किनारा कर लिया है। जी दरसल संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने एक ट्वीट करके यह साफ किया कि पांचजन्य आरएसएस का मुखपत्र नहीं है और उसमें प्रकाशित लेख को संघ से जोड़ कर नहीं देखा जाए।

इन स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा Whatsapp, कहीं आपका फ़ोन भी इस सूची में तो नहीं...?

BB OTT से निकलीं अक्षरा सिंह, करण जौहर पाए भड़के फैंस

Video: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फिर भूस्खलन, चंद्रभागा नदी के पास पहाड़ टूटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -