आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा अयोध्या में जल्द बनेगा राम मंदिर
Share:

हाजीपुर: देश में चले रहे चर्चित मामलों में से मुख्य मामला अयोध्या राम मंदिर मामला भी है। जानकारी के अनुसार बता दें कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम मंदिर पहुंचे वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य से कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा। इसके लिए हम सभी कृतसंकल्प हैं। वह रामानुज संप्रदाय के प्रख्यात संत श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी का भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

अध्यादेश से बनाएं मंदिर, अभी नहीं तो कभी नहीं - देवकीनंदन ठाकुर

वहीं बता दें कि डॉ. भागवत शाम को एक अन्य संत स्वामी प्रपन्नाचार्य से भी मिले। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश पांडे के अनुसार तीन दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख शुक्रवार को दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं संघ प्रमुख गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच देवस्थानम पहुंचे। जहां छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उनका स्वागत किया। साथ ही देवस्थानम की ओर से पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि भागवत मंदिर में करीब ढाई घंटे तक रहे लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं की।

मारकर टुकड़े कर देने के बाद भी लौटी 16 साल की लड़की, देखकर सब रह गए दंग

गौरतलब है ​कि मंदिर परिसर के ही एक कमरे में उन्होने संघ के कुछ चुने हुए स्वयंसेवकों के साथ विमर्श किया। भागवत के मंदिर पहुंचने के करीब एक घंटे के बाद जीयर स्वामी देवस्थानम पहुंचे। जीयर स्वामी बनारस से सीधे देवस्थानम आए थे। जीयर स्वामी आशीर्वाद लेने के बाद दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि बातचीत किस बारे में हुई इस बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई।


खबरें और भी 

सरकार नहीं दे रही है ध्यान, चीनी ऐप्स के जरिए हो रही बच्चों की पोर्नोग्राफी

विज्ञापन दिखने के मामले में शीर्ष पर है भाजपा, कांग्रेस टॉप 10 से भी बाहर

सिर्फ एक दिन खुलता है भगवान कार्तिकेय का मंदिर, होती है मन्नत पूरी

अंशु प्रकाश की जगह लेंगे विजय कुमार देव, बनेंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -