संघ, पालकों और शिक्षकों से पूछ रहा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े 10 -10 सवाल, ये हैं वो सवाल
संघ, पालकों और शिक्षकों से पूछ रहा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े 10 -10 सवाल, ये हैं वो सवाल
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने (RSS) देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक सर्वे शुरू किया है. देशभर में किए जा रहे इस सर्वे में शिक्षकों -पालकों से दस-दस सवाल पूछे जा रहे हैं. ये सवाल बहुत मामूली से हैं जो बच्चों के खान-पान और शिक्षा पद्धति से जुड़े हुए हैं.

शिक्षकों के लिए सवाल -

1. भारत की शिक्षा पद्धति कैसी होना चाहिए, भारतीय, पश्चिमी या वैश्विक.

2. क्या भारत में शिक्षा राष्ट्रवादी है? इसे राष्ट्रवादी बनाने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?

3. इसको लेकर आपके क्या सुझाव हैं?

4. क्या शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है?

5. क्या भारतीय शिक्षा में वैश्विक समस्याओं का समाधान है?

6. क्या आप अपनी शिक्षा पद्धति से संतुष्ट हैं?

7. भारतीय संस्थानों में अनुसंधानों को लेकर क्या बदलाव किए जाने चाहिए?

8. स्कूल में कितना घंटे पढ़ाई करवाई जाना चाहिए?

9. शिक्षा का लक्ष्य डिग्री हासिल करना होना चाहिए या व्यक्तित्व निर्माण?

10.वर्तमान शिक्षा अंकों पर आधारित है, क्या आप इसे सही मानते हैं? आप किन बदलावों का सुझाव देंगे?

पालकों के लिए सवाल-

1. क्या दो या तीन साल की उम्र से ही बच्चे को स्कूल भेजना उसके लिए हितकर है?

2. आप अपने बच्चे को मातृभाषा में पढ़ाना चाहते हैं या अंग्रेजी में?

3. आपकी नजर में मैगी, पिज्जा, बर्गर जैस फास्ट फूड बच्चों की नजर में बाधा है या मददगार?

4. आपका बच्चा कब सोता और कब उठता है? इसका आदर्श समय क्या होना चाहिए?

5. बच्चा खेल के मैदान में कब जाता है और कितना वक्त गुजारता है?

6. बच्चे ने परिवार के बड़े सदस्यों से कौन-सी आदतें सीखी हैं?

7. स्कूल बैग का वजन घटाने को लेकर आपके क्या सुझाव हैं?

8. बच्चों के लिए प्रायवेट ट्यूशन क्यों जरूरी है?

9. आपका बच्चा टीवी या कम्प्युटर के सामने कितना वक्त गुजारता है? आपकी नजर में यह वक्त कितना होना चाहिए?

10.पढ़ाई पर बहुत पैसा खर्च हो रहा है। इसे कैसे कम किया जा सकता है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -