जापान में तेजी से बढ़ा RRR का क्रेज, फिल्म को बना दिया कॉमिक
जापान में तेजी से बढ़ा RRR का क्रेज, फिल्म को बना दिया कॉमिक
Share:

पूरे विश्व में इंडिया का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली मूवी RRR का जलवा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर SS राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में इतिहास रच डाला है। राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने को बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर का खिताब भी जीत लिया है। फैंस के सिर से RRR का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक जापानी मां में तो अपने बेटे के लिए आरआरआर की पूरी कॉमिक बुक ही बना दी।

इस कॉमिक बुक का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सात साल के बेटे को समझने में आसानी हो इसलिए मां ने उसके लिए एक सचित्र कहानी की किताब बना ली है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही मां किताब के पन्ने पलटती है तो उसमें राम चरण और जूनियर NTR के सचित्र पात्र दिखाई देते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ROAR OF RRR (@ssrrrmovie)

वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है जैसे ही महिला पन्नों को पलट देती है, जिसके राम चरण और जूनियर NTR के खूबसूरती से सचित्र पात्रों की झलक भी मिल रही है। इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि जापानी मां ने RRR मूवी के लिए कॉमिक बुक बनाई। उसने यह सोचकर ऐसा किया कि उसके सात साल के बेटे को उपशीर्षक के साथ तीन घंटे की फिल्म देखने में परेशानी होगी। जापान में RRR को फैंस का जबरदस्त प्यार भी दिया जा रहा है, यहां इसकी धमाकेदार कमाई जारी है। RRR को जापान के 44 शहरों में रिलीज किया गया। यहां इस मूवी को 209 स्क्रीन्स मिली हैं। इसके अलावा 31 आई मैक्स स्क्रीन पर भी इस फिल्म को भी दिखाया जा रहा है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगी मुहर, AAP सांसद ने दी बधाई

इस शख्स संग रिलेशनशिप में है आकांक्षा रंजन कपूर

गोविंदा से नाराज हुए सुनील शेट्टी, खुद बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -