VIDEO: चलती ट्रैन में चढ़ते हुए गिरी 71 साल की महिला, RPF जवान ने बचाई जान
VIDEO: चलती ट्रैन में चढ़ते हुए गिरी 71 साल की महिला, RPF जवान ने बचाई जान
Share:

मुंबई: आए दिन चलती ट्रेन में हादसे हो जाते हैं और इस तरह के चौकाने वाले मामले सामने आते हैं। अब हाल ही में ऐसा ही एक मामला ठाणे (Thane) के कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railway Station) पर सामने आया है। यहाँ 29 नवंबर को एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अचानक नीचे गिर गई (Women Fall Down on Railway Track)। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि जैसे ही वह प्लेटफॉर्म गैप पर गिरी वैसे ही RPF जवान पहुँच गया और उसे बचा लिया। उसने महिला को उठा लिया और उसकी जान बच गई। अब इस समय लोग उस जवान की मुस्तैदी की तारीफ कर रहे हैं।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत कल्याण RPF डिपार्टमेंट का कहना है महिला 29 नवंबर को करीब डेढ बजे कल्याण रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 पर आ रही एक ट्रेन पर चढ़ रही थी। इसी बीच 71 साल की महिला चलती हुई ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गई। जैसे ही महिला प्लेटफॉर्म गैप पर गिरी वैसे ही ड्यूटी पर तैनात जवान उपदेश यादव ने उन्हें देख लिया।

उसके बाद उन्होंने भागकर महिला को उठाया। बताया जा रहा है महिला के सभंलने के बाद उन्होंने अपना नाम सरुबाई महादेव कासुर्डे बताया। जवान को महिला ने बताया कि ट्रेन मे चढ़ते समय पसीना होने व थकान होने की वजह से हाथ छूटने के कारण वह गिर गई थी। वैसे RPF द्वारा किसी यात्री की जान बचाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब जवानों की मुस्तैदी की वजह से न जानें कितने लोगों की जान बचाई जा सकी।

Omicron: 15 दिन में अफ्रीकी देशों से मुंबई आए 1000 यात्री, बढ़ी चिंता

परमबीर सिंह के खिलाफ एक्शन तेज़, जुर्माना लगा, अब हो सकता है निलंबन

महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल, जारी हुई नयी गाइडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -