रेगिस्तान में दौड़ेगा रॉयल एनफील्ड का रॉयल ऊंट
रेगिस्तान में दौड़ेगा रॉयल एनफील्ड का रॉयल ऊंट
Share:

अपनी दमदार आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड ने अपना एक रेगिस्तानी बुल्ट बाजार में उतार दिया है। रॉयल एनफील्ड की दमदार और स्टाइलिश बाइक अब मोडिफाइड होकर 'ग्रीन फ्लाई' अवतार में आई है। इस रेगिस्तानी बुल्ट को  जीजस डे जुआन ने तैयार किया है। 

'ग्रीनफ्लाई' क्लासिक 500 का कस्टमाइज्ड वर्शन है,जिसमें कॉन्टीनेंटल जीटी का फ्रेम यूज किया गया है। इस बाइक को खास तौर पर ऑफ रोडिंग यानि जहां रोड़ ना हो वहां चलाने के लिए तैयार किया गया है।

रेगिस्तान में रेत ज्यादा होने की वजह से इसे आसानी से रेत में उतार सकते है और चला सकते है। इस बाइक में रिअर ड्यूल स्प्रिंग्स को मोनो शॉक से रिप्लेस किया गया है। यह राइडर सीट के नीचे दिया गया है।
 

जानिये ग्रीन फ्लाई की खासियत है-  

- बाइक में ऑफ रोड नॉबी टायर्स भी दिए गए हैं, जो ना सिर्फ बेहतरीन लुक देते  हैं,साथ ही ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलते जाते हैं।
-  इसकी ब्रेकिंग पूरी तरह कॉन्टीनेंटल जीटी पर आधारित है। कहा यह भी जा रहा है कि इस कस्टमाइज्ड बाइक के इंजन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन इनके बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। 
-  इसमें पिछली बाइक से थोड़ा ज्यादा टॉर्क दिया गया है, जो ऑफ रोडिंग सफर को सुगम और सुखद बनाएगा।
-  ग्रीन फ्लाई में ड्यूल प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स दी गईं हैं।
-  साल 2016 में, वील्स ऐंड वेव्स फेस्टिवल में क्लासिक 500 की मोडिफाइड मो पोवा और डर्टी डक बाइक्स शोकेस की गईं थीं।
- 'बुलट' फैंस का दिल जीतने आई ग्रीन फ्लाई कितनी सफल रहेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

निसान की एक्स ट्रेल जल्द देखने को मिलेगी एक आकर्षक अंदाज में

होंडा ने दिखाई कार की अपग्रेडेड वर्जन की पहली झलक

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -