सरेआम कोर्ट में एडवोकेट को मारी गोली, कचहरी में मचा हड़कंप
सरेआम कोर्ट में एडवोकेट को मारी गोली, कचहरी में मचा हड़कंप
Share:

देहरादून: रुड़की की रामनगर नई कोर्ट में सरेआम दो अज्ञात आरोपियों ने एक एडवोकेट को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में भगदड़ की अवस्था उत्पन्न हो गई। गोली मारने के पश्चात् स्वयं को घिरता देख दोनों अपराधी मौके से भाग गए। वही लोगों ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल एडवोकेट को पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गई। जांच के पश्चात् एडवोकेट को सिविल हॉस्पिटल रुड़की ट्रामा केंद्र लाया गया। 

एडवोकेट की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल एडवोकेट मेधार्थी मलिक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की खोजबीन आरम्भ कर दी है। कोतवाली इंचार्ज मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की खोज की जा रही है। वही एक सप्ताह के भीतर गोलीबारी की रुड़की में यह दूसरा मामला है। नौ सितंबर को रुड़की में बाइक सवार दो अपराधियों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट की मंशा से ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। 

वही एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी थी जिससे वह घायल हो गया था। गोलीबारी के पश्चात् अपराधी बिना लूट के ही भाग गए थे। साथ ही पुलिस पूछताछ में कर्मियों तथा ट्रक चालक ने बताया था कि लड़का बन्दुक लेकर भीतर आया तथा कहा कि गोली मार दूंगा, सब हाथ ऊपर करो। इस पर सभी ने सोचा कि, जो कर्मचारी सिलिंडर वितरित कर रहा है, वह उसका कोई रिश्तेदार होगा तथा मजाक कर रहा है, परन्तु उसने तो सच में गोली चला दी। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

बंगाल में सियासी हिंसा चरम पर, भाजपा कार्यकर्ता के बाद अब मिली TMC वर्कर की लाश

भगवान के नाम पर चल रहा व्यापार, तिरुमाला मंदिर में किया जा रहा है ये काम

लाखों की कीमत वाले दोमुंहे सांप की डिलीवरी करने जा रहा था तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -