रुड़की :  नगर निगम के परिसीमन कार्यक्रम पर लगी अंतिम मुहर
रुड़की : नगर निगम के परिसीमन कार्यक्रम पर लगी अंतिम मुहर
Share:

रुड़की :  नगर निगम के परिसीमन कार्यक्रम पर सोमवार को अंतिम मुहर लग गई। सरकार ने नगर निगम के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी। नए परिसीमन में रामपुर और पाडली गुर्जर बाहर हो गए हैं। इन दो गांवों को बाहर करने का रास्ता सरकार ने नगर निगम अधिनियम में संशोधन करके निकाला था। इसके अलावा, तीन नए गांवों को नगर निगम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। 

प्राप्ति जानकारी के अनुसार पहले 24 नए गांवों को नगर निगम से जोड़ा जा रहा था, लेकिन बाद में इनकी संख्या तीन तक सीमित कर दी गई थी। रुड़की नगर निगम में 40 वार्ड हैं। नगर निकाय चुनाव के दौरान रुड़की का मामला सबसे ज्यादा चर्चित रहा था। चुनाव कराने, न कराने को लेकर चली तमाम बातों के बीच रुड़की नगर निगम प्रमुखता से मौजूद रहा था।

सूत्रों की माने तो अब चार अन्य निकायों के साथ रुड़की नगर निगम के चुनाव कराने की कवायद तेज हो गई है। ओबीसी सर्वे का काम आजकल रुड़की में चल रहा है। इसके बाद, वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। परिसीमन की अधिसूचना सोमवार को नगर विकास सचिव शैलेश बगोली की तरफ से की गई।

प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलेगी बिना लिमिट कैशलेस इलाज की सुविधा

अब यहां जारी हुआ बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट

अब मात्र इतने रूपये में कर सकेंगे हवाई यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -