शशांक व्यास से अनबन की खबरों पर बोली डोनल बिष्ट
शशांक व्यास से अनबन की खबरों पर बोली डोनल बिष्ट
Share:

साल 2018 में ऑनएयर हुआ टीवी सीरियल 'रुप मर्द का नया स्वरुप' भले ही टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल न दिखा पाया हो परन्तु  शो की कास्ट में हो रहे झगड़ों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। सीरियल के मेन लीड डोनल बिष्ट और शशांक व्यास के झगड़े ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इसके अलावा शो की शूटिंग के दौरान डोनल बिष्ट ने शशांक व्यास पर परेशान करने का आरोप लगाया था। वहीं ये घटना होने के इतना समय बीत जाने के बाद डोनल बिष्ट अब अपने बयान से मुकर गई हैं। इतना ही नहीं डोनल बिष्ट ने तो शशांक व्यास को अपना दोस्त तक बता दिया है। वहीं अपना बयान बदलते ही डोनल बिष्ट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

वहीं एक मिडिया रिपोर्टर  से लाइव चैट करते हुए डोनल बिष्ट ने बताया कि, 'ये बात सच है कि एक समय ऐसा भी था जब हम दोनों को साथ काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शूटिंग के दौरान मतभेद हो ही जाते हैं लेकिन अफवाह रिश्तों को और भी बिगाड़ देती है। उस समय खबरें सुनने में आई थीं कि सेट पर हम दोनों की लड़ाई हुई है। जहां तक मुझे याद है ऐसा तो कुछ भी नहीं हुआ था। वहीं हम दोनों तो अच्छे दोस्त थे और आज भी हम दोनों अक्सर बातें करते हैं। शशांक व्यास बहुत अच्छा लड़का है। हम दोनों के विचार अलग थे जिसकी वजह से ये सब घटनाएं हुई।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भले ही डोनल बिष्ट अब शशांक व्यास को अपना अच्छा दोस्त बता रही हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब ये दोनों सितारे एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे। वहीं सूत्रों की माने तो शशांक व्यास तो सेट पर पहले दिन से ही डोनल बिष्ट के साथ सहज नहीं थे। वहीं कई बार सीन के दौरान इन दोनों की तू-तू-मैं-मैं भी हो जाया करती थी। इसके अलावा इतना ही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि शशांक व्यास सेट पर कई बार डोनल बिष्ट के अभिनय क्षमता पर सवाल खड़ा कर देते थे। वहीं एक बार तो शशांक ने सबके सामने यह तक कह दिया था कि डोनल बिष्ट में एक्टर बनने की कोई खूबी नहीं है।

हैदराबाद में बारिश का लुत्फ उठा रहे है पार्थ समथान

'नागिन 5' के फर्स्ट लुक के आते ही फैंस का यह था रिएक्शन

नागिन 5 में नहीं है महक चहल, पोस्ट कर बताई सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -