मिस्टर बजाज बनकर रातों-रात मशहूर हुए थे रोनित रॉय, होटल में धो चुके हैं बर्तन
मिस्टर बजाज बनकर रातों-रात मशहूर हुए थे रोनित रॉय, होटल में धो चुके हैं बर्तन
Share:

टीवी इंडस्ट्री में मिस्टर बजाज के नाम से मशहूर होने वाले एक्टर रोनित रॉय का आज जन्मदिन है। वह हर साल अपना जन्मदिन 11 अक्टूबर को मनाते हैं। अब आज वह 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे रोनित अपने किरदार से रातों-रात स्टार बने थे। वैसे आप सभी जानते ही होंगे रोनित ना सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं।

उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में अपनी जगह बनाई है जो बेहतरीन रही है। वैसे यह सब रोनित के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। अब हम आपको बताते हैं उनके जीवन के कुछ अनोखे किस्से। जी दरअसल रोनित बचपन से अभिनेता बनने की इच्छा लिए हुए थे और अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बड़े होने के बाद मुंबई आ गए। मुंबई आते समय उनकी जेब में मात्र 6 रुपए ही थे। उस समय निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें अपने घर में ठहरने के लिए जगह दी और कहा कि एक अभिनेता बनने के लिए तुम्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। वहीं जब तक रोनित एक्टर नहीं बने तब तक उन्होंने होटल में नौकरी की। होटल में उन्होंने सफाई करने से लेकर बर्तन धोने तक का काम किया।

अब बात करें उनके करियर के बारे में तो उन्हें पहला ब्रेक फिल्म 'जान तेरे नाम' से मिला जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद रोनित ने छोटे पर्दे का रुख किया। उसके बाद उन्हें मिला एकता कपूर का टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की'। इस शो ने रोनित की जिंदगी बदल दी और इस शो के बाद वह मशहूर हो गए। अब तक उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर लाखों दिलों को जीता है।

सुशांत के फैन ने दी सैमुअल को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

रुबीना के सपोर्ट में आईं काम्या पंजाबी, कहा- 'लोगों की ईगो को...'

वीकेंड के वार में खुलेगा एजाज खान का सबसे बड़ा राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -