दलित से बौद्ध हुआ रोहित का परिवार, देवी-देवताओं की पूजा न करने की ली शपथ
दलित से बौद्ध हुआ रोहित का परिवार, देवी-देवताओं की पूजा न करने की ली शपथ
Share:

मुंबई : हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला के परिवार ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। मुंबई में धम्म दिक्षा कार्यक्रम में उनके भाई,माता और परिवार के अन्य सदस्यों ने बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ भी ली। उन्हें बौद्ध धर्मगुरू ने धर्म बदलने की शपथ दिलवाई। शपथ में किसी भी हिंदू देवी-देवता की मूर्ति पूजन न करने की बात शामिल थी। यह बात भी शामिल थी कि प्रज्ञा, शील, करूणा के साथ जीवन जीने का प्रयास करेंगे।

उन्हें प्रतिज्ञा दिलवाई गई कि आज से वे बुद्ध धर्म के अनुसार आचरण करेंगे। प्रतिज्ञा में यह भी बताया गया कि उन्हें ब्रह्मा, विष्णु, राम - कृष्ण को ईश्वर नहीं मानना होगा। उनका दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके बाद सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

उल्लेखनीय है कि दलित छात्र रोहित वेमुला द्वारा हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में आत्महत्या कर ली गई थी। जिसके बाद इस मामले में राजनीति तेज हो गई थी। काफी राजनीति होने के बाद रोहित के परिवार ने बौद्ध धर्म ग्रहण करने का निर्णय लिया। जिसे लेकर उन्हें शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान श्राद्ध न किए जाने की बात भी कही गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -