एक्सीडेंट के बाद कुछ इस हालत में नजर आए रोहित शेट्टी, सामने आया VIDEO
एक्सीडेंट के बाद कुछ इस हालत में नजर आए रोहित शेट्टी, सामने आया VIDEO
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। रोहित शेट्टी हैदराबाद में 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे। एक्शन सीन शूट करते हुए उनकी उंगलियों में चोट लग गई थी। तत्पश्चात, उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के पश्चात् चिकित्सकों ने रोहित शेट्टी की छुट्टी कर दी तथा वो वापस काम पर भी लौट चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी का एक वीडियो साझा किया है। 

रोहित शेट्टी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन्स शूट कराने के लिए जाने जाते हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। इस के चलते उन्हें चोट आई तथा हॉस्पिटल भी जाना पड़ा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि सर्जरी के 12 घंटे पश्चात् ही रोहित शेट्टी शूट पर वापस लौट आए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी संग एक वीडियो भी साझा किया है। 

वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी का हाल बताते नजर आ रहे हैं। वो बोलते हैं, OG एक्शन मास्टर हमारे साथ हैं। कल इनके साथ एक दुखद घटना हुई। सिद्धार्थ ने कहा, सर अब आपको कैसा महसूस हो रहा है। रोहित शेट्टी बोलते हैं, सबसे पहले उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जो मेरे ठीक होने की दुआ कर रहे थे। कुछ अधिक नहीं हुआ है। बस दो टांके आए हैं। सिद्धार्थ बोलते हैं, हम ओजी स्टार के रोहित सर के साथ सेट पर शूट करने आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं तथा सर सेट पर आ गए। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म की पूरी क्रू रोहित शेट्टी को चीयर करती दिखाई दी। वही इस वीडियो को देखकर रोहित के फैंस ने राहत की साँस ली।

TV छोड़ने वाले है 'तिवारीजी', करेंगे नई पारी की शुरुआत

मरने से पहले तुनिशा ने मां को भेजा था वॉइस मैसेज, चैट से हुए बड़े खुलासे

'डायरेक्टर के जाते ही गिरी तारक मेहता की TRP', अब रीटा रिपोर्टर ने सपोर्ट में कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -