हिंदी और साउथ के विवाद पर बोले रोहित शेट्टी- 'बॉलीवुड खत्म'
हिंदी और साउथ के विवाद पर बोले रोहित शेट्टी- 'बॉलीवुड खत्म'
Share:

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बेहतरीन फिल्म निर्माता है और वह अक्सर अपनी एक्शन फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह उनकी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहरुख खान, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं और इसी के चलते दर्शकों को रोहित शेट्टी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालाँकि इन सभी के बीच रोहित ने हाल ही में हिंदी साउथ सिनेमा के बीच चल रहे विवाद पर रिएक्शन दिया है। उनकी प्रतिक्रिया चौकाने वाली है।

जी दरअसल डायरेक्टर (Rohit Shetty latest statement) ने हाल ही में कहा, 'अगर आप बॉलीवुड का इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि 50-60 के दशक में भी साउथ था। शशि कपूर की फिल्म 'प्यार किए जा' साउथ फिल्म की रीमेक थी। वहीं, 80 के दशक में अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना जब करियर में पीक पर थे, तब एक नया लड़का कमल हासन सर फिल्म 'एक दूजे के लिए' के साथ सीनेमा में आते हैं हिट हो जाते हैं।'

आगे उन्होंने कहा, '80-90 के दशक के सुपरस्टार हिरोइन श्रीदेवी जया प्रदा भी साउथ से हैं। उनकी फिल्मों ने सीनेमा में एक बड़ा बदलाव ला दिया, जिसे मनी रत्नम सर ने डायरेक्टर किया था। राम गोपाल वर्मा भी नागार्जुन के साथ एक्शन फिल्म लेकर आए। दिग्गज म्युजिक डायरेक्टर एआर रहमान भी साउथ से हैं। जीतेंद्र सर की कई फिल्में जैसे 'हिम्मतवाला', 'जस्टिस चौधरी' 'मवाली' साउथ की मूवी का ही रीमेक हैं। जिससे पता लगता है कि साउथ काफी समय से है।'

इसी के साथ रोहित (Rohit Shetty interview) ने यह भी कहा कि, 'बॉलीवुड कभी प्रभावित नहीं होगा, हिंदी फिल्मों का जादू बरकरार रहेगा।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, "बॉलीवुड खत्म का चलन कभी नहीं होगा। 80 ​​के दशक में जब वीसीआर सबसे आगे आए, तो लोगों ने कहा कि थिएटर बिजनेस से बाहर हो जाएगा बॉलीवुड खत्म हो जाएगा। फिर हाल ही में ओटीटी के उछाल के साथ कई लोगों ने कहा कि बॉलीवुड खत्म हो गया है। तो इस तरह का विषय जरूर चलन में आ जाते हैं, लेकिन बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।"

VIDEO: गोलगप्पे के शौकीन निकले आमिर खान, एक के बाद एक कर गए चट

रफल साड़ी और मोती जड़े ब्लाउज में गॉर्जियस दिखीं दीपिका पादुकोण

आखिरकार विराट ने दिखाई बेटी की झलक।।।लेकिन क्या है इस तस्वीर की सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -