रोहित शेट्टी के 'फोर्स' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री
रोहित शेट्टी के 'फोर्स' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री
Share:

अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद अब रोहित शेट्टी एक नए स्टार को पुलिस के किरदार में पेश करने वाले हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में शामिल हुए हैं विवेक ओबेरॉय। जी दरअसल रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स से 2 और नए किरदार रिवील किए थे जिनको शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्ले करेंगे। अब इसके बाद एक और खबर आई है। जी दरअसल शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप गैंग का एक सबसे बड़ा पत्ता खोला है।

जी दरअसल रोहित शेट्टी ने आज यानी मंगलवार को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। वहीँ विवेक का लुक देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे विवेक ओबेरॉय सबसे अनुभवी अभिनेता है और इसी के चलते फिल्म में वह सबसे सीनियर ऑफिसर का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। आप सभी देख सकते हैं रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए लिखा- 'आपका स्वागत है विवेक।'

वैसे अब ये देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है। वैसे फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। जी हाँ और एक दौर में उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती थी, हालाँकि फिर दबंग खान के साथ झगड़े के बाद उनके करियर में अचानक से नुकसान देखने को मिला।

मुंबई का IPL अभियान ख़त्म ! लगातार 8वीं हार के बाद बेहद गुस्से में दिखे कप्तान रोहित शर्मा

रोहित शेट्टी के साथ इस मूवी में काम करने जा रही है शिल्पा, कॉप के किरदार में आएंगी नज़र

इस 1 शर्त पर इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हैं 'अंगूरी भाभी', खुद दिया ये बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -