फिल्म '83' के ट्रेलर ने कायम किया नया रिकॉर्ड, रोहित शेट्टी ने अनोखे अंदाज में दी रणवीर सिंह को बधाई
फिल्म '83' के ट्रेलर ने कायम किया नया रिकॉर्ड, रोहित शेट्टी ने अनोखे अंदाज में दी रणवीर सिंह को बधाई
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले जारी कर दिया गया था। इस ट्रेलर के रिलीज के पश्चात् से इसपर ऑडियंस को आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया आ रही है। रणवीर के लुक एवं उनके अभिनय की सराहना तो बहुत हो रही है है साथ ही साथ रणवीर की इस मूवी के ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर ने अपने रिलीज के पश्चात् से सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कायम कर लिया। इसे यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज प्राप्त हो रहे हैं। इसी पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी है तथा उन्हें अपना छोटा भाई भी बताया है।

वही रणवीर की फिल्म ’83’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर 75 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। ये सभी भाषाओं में रिलीज की गए ट्रेलर को मिलाकर बताया जा रहा है। इस विशेष कामयाबी पर रोहित शेट्टी ने एक छोटा सा वीडियो साझा करके रणवीर सिंह को बधाई दी। उन्होंने 75 मिलियन की कामयाबी को दिखाता एक मोशन पोस्टर साझा किया तथा इसके साथ एक जबरदस्त कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “स्टेडियम मैंने खोला मगर बाल स्टेडियम के बाहर मेरा छोटा भाई मारेगा! 83 के ट्रेलर ने सभी भाषाओं में 75 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। 2021 के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर मूवी ’83’ को 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखें।

वही रोहित शेट्टी के इस जबरदस्त पोस्ट पर रणवीर सिंह ने टिप्पणी भी की है। उन्होंने रणवीर के इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा है, "आई लव यू बॉस।” हाल ही में रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में दिखाई दिए थे। इस मूवी के पहले रोहित ने रणवीर को लेकर ‘सिम्बा’ बनाई थी। इए मूवी ने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब ये दोनों एक साथ ‘सर्कस’ बना रहे हैं। इन दोनों निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी बॉलीवुड में हिट साबित हुई है।

पति रणवीर की इस अदा की कायल हैं दीपिका, खुद किया खुलासा

आधी रात कैटरीना के घर पहुंचे विक्की, लोग बोले- 'पक्का शादी हो रही है'

पंजाब में घुसते ही किसानों ने रोका कंगना का काफिला, घबराई एक्ट्रेस बोली- अगर सिक्योरिटी ना हों तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -