KKR के खिलाफ अंपायर के गलत डिसिशन का शिकार हुए रोहित शर्मा ? रीप्ले देखकर आप खुद करें फैसला
KKR के खिलाफ अंपायर के गलत डिसिशन का शिकार हुए रोहित शर्मा ? रीप्ले देखकर आप खुद करें फैसला
Share:

नई दिल्ली: 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस (MI) को सोमवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 52 रन से एक और शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर मुंबई की टीम को 17.3 ओवर में 113 रन ही पर समेट दिया। मुंबई इंडियंस की हार का कारण बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इसमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हैं, जो मात्र 2 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर विकेटकीपर जैक्शन को कैच थमा बैठे। रोहित का विकेट बड़ा विवादास्पद रहा और इसे लेकर अब अंपायर के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं।

 

KKR से मिले 166 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पारी के पहले ही ओवर में कप्तान रोहित के रूप में पहला झटका लग गया। टिम साउदी के पहले ओवर की अंतिम गेंद रोहित के बल्ले के करीब से होती हुई थाई पैड पर लगकर विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के दस्तानों में जा पहुंची। जैक्सन ने अपील की, मगर अंपायर ने नॉट आउट दे दिया। तभी KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने DRS ले लिया। इसके बाद TV रिप्ले में देखकर थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया। हालांकि रिप्ले देखकर ऐसा लगा कि गेंद ने रोहित के बल्ले पर लगती उससे पहले ही अल्ट्रा-एज ने हरकत करनी शुरू कर दी थी और निशान बनने शुरू हो गए थे। मगर थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से रोहित बेहद निराश नज़र आए और थर्ड अंपायर के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए पवेलियन की तरफ चल दिए। 

थर्ड अंपायर के फैसले से ना सिर्फ रोहित निराश थे, बल्कि मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और बालकनी में खड़े टीम के मालिक आकाश अंबानी भी बेहद नाखुश और हैरान नज़र आए। आकाश अंबानी तो चौंकते हुए अंपायर की तरफ देखने लगे।  इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस ने सोशल मीडिया पर अंपायर की खिंचाई करना शुरू कर दी है। फैंस का मानना है कि रोहित इस मैच के दौरान अंपायर के कंफ्यूजन का शिकार हुए।

IPL में मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR ने 52 रनों से दी मात

सीजन के चौथे खिताब के साथ अल्काराज़ बने मैड्रिड ओपन के नए सुपरस्टार

आखिर क्या हुआ...जो 2 गोल की बढ़त के बाद भी PSG ने खेला ड्रॉ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -