टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने आरे कॉलोनी के पेड़ों की कटाई पर जताया दुख
टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने आरे कॉलोनी के पेड़ों की कटाई पर जताया दुख
Share:

मुंबईः देश में इन दिनों आरे कॉलोनी में पेड़ों की हो रही कटाई को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन सुर्खीयों में है। इसके समर्थऩ में अब भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी उतर आए हैं। रोहित शर्मा ने एक ट्वीट कर मुंबई की आरे कॉलोनी में विकास के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई का विरोध किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "इस खबर में भले ही कुछ ज्यादा क्यों न हो, लेकिन पेड़ों की कटाई काफी बुरी बात है। मुंबई का यह हिस्सा हराभरा रहता है और यहां के तापमान में भी हल्की सी गिरावट रहती है, इसका कारण आरे कॉलोनी है।

हम कैसे इसे छीन सकते हैं। साथ ही हजारों जानवरों के बारे में मत भूलिए, जिनके पास अब रहने को जगह नहीं होगी।" जानकारी के लिए बता दें कि बांबे हाई कोर्ट ने चार अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार को पेड़ों को काटने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए रातोंरात पेड़ों की कटाई शुरू की। देर रात आरे के सैकड़ों पेड़ जमीन छू चुके थे। हालांकि, बाद में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरे जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार(महाराष्ट्र) को आदेश भी दे दिया था कि वह 21 अक्टूबर को होने वाली मामले की अगली सुनावई तक यथावत स्थिति बनाए रखे।

सीओए ने बीसीसीआई और एजीएम के बैठक में इन तीन राज्य क्रिकेट संघों को भाग लेने से रोका, ये है कारण

Ind vs SA: अश्विन साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Ind vs SA : भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 'फॉलोऑन', कोहली ने यहां भी रचा इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -