समुद्र से बचाए गए रोहिंग्या शरणार्थी
समुद्र से बचाए गए रोहिंग्या शरणार्थी
Share:

इंडोनेशिया: रोहिंग्या शरणार्थी संकट के चलते जल क्षेत्र से बचाए गए 76 रोहिंग्या मुस्लिमों के समूह में से एक व्यक्ति ने बताया कि म्यांमार छोड़ने के बाद वो सभी नौ दिन से एक लकड़ी की नाव में समुद्र में थे. व्यक्ति ने बताया ये लोग मलेशिया पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. गौरतलब है कि म्यांमार में रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय को अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है. रोहिंग्या मुस्लिमों के समूह को सुमात्रा द्वीप के एकेह प्रांत के तट पर 20 अप्रैल को बचाकर लाया गया. 

ज्ञात हो कि इस समुदाय के लोगों ने समुद्री रास्ते से म्यांमार छोड़ने के लिए इस महीने में तीसरी बार प्रयास किया है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई लोग निर्जलीकरण और थकान से गुजर रहे हैं, इन्हें इलाज की जरूरत है. संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय के अनुमान के अनुसार म्यांमार में पिछले साल अगस्त में हिंसा भड़कने के बाद से सात लाख से भी अधिक रोहिंग्या शरणार्थी अपने घर छोड़कर बांग्लादेश पलायन कर चुके हैं. 

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में हुए व्यापक हमलों को 'जातीय सफाई' बताया है, जिनके कारण रोहिंग्या समुदाय को अपने घरों से पलायन करना पड़ा. म्यांमार में रोहिंग्याओं की घर वापसी के लिये अब भी माहौल अनुकूल नहीं है. ज्ञात जानकारी के अनुसार शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त और बांग्लादेश सरकार ने 13 अप्रैल को जिनीवा में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया. 

विश्वव्यापी मंदी का खतरा बढ़ा

SCO की बैठक में भारत और पाकिस्तान में नहीं होगा संवाद

बच्चों से रेप पर दुनियाभर में है सख्त कानून

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -