कांग्रेस ने इन्हें नियुक्त किया नया सोशल मीडिया प्रमुख
कांग्रेस ने इन्हें नियुक्त किया नया सोशल मीडिया प्रमुख
Share:

नई दिल्लीः आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को दुरस्त करने में लग गई है। पार्टी ने कई राज्यों में होने जा रहे उपचुनाव और विधानसभा चुनावों को देखते हुए नया सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को पार्टी की सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी पहले दिव्या सपंदना के पास थी। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद गुप्ता की नियुक्ति की गई है।

ज्ञात हो कि, रोहन गुप्ता इससे पहले 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह कांग्रेस नेता राजकुमार गुप्ता के बेटे हैं और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक थे। इससे पहले तक कांग्रेस का सोशल मीडिया दिव्या स्पंदना हेड करती थी। इस साल लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकांउट डिलीट कर दिया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहा था कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।

हालांकि इसपर सफाई देते हुए उन्होंने बताया था कि इसकी वजह सिर्फ डिजिटल दुनिया से दूरी बनाना है। स्पंदना को कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया पर बड़ी उपस्थिति दर्ज करवाने का श्रेय जाता है। दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग और उससे मिली सफलता ने अन्य राजनीतिक दलों को इस ओर आकर्षित किया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना-भाजपा में गठबंधन, आज हो सकता है सीट बंटवारे का ऐलान

एनसीपी में कलह को लेकर संबित पात्रा ने साधा शरद पवार पर निशाना

महाराष्ट्र विस चुनाव: शिवसेना प्रमुख ने सीएम पद पर ठोका दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -