रोजर बिन्नी आज बनेंगे BCCI के नए चीफ, ICC अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी होगा मंथन
रोजर बिन्नी आज बनेंगे BCCI के नए चीफ, ICC अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी होगा मंथन
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज मंगलवार (18 अक्टूबर) को मुंबई में अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) करने जा रहा है। इस दौरान 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के स्थान पर बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालेंगे। रोजर बिन्नी सहित भावी पदाधिकारियों के लिए चुनाव महज औपचारिकता है, क्योंकि सभी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। AGM में ICC चेयरमैन पद को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ICC चेयरमैन का चुनाव:-

ICC अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। 11 से 13 नवंबर के बीच मेलबर्न में ICC बोर्ड की मीटिंग होगी। BCCI के जो अन्य पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने जाएंगे उनमें बोर्ड के सचिव जय शाह, आशीष शेलार (कोषाध्यक्ष), राजीव शुक्ला (उपाध्यक्ष) और देवजीत सैकिया (संयुक्त सचिव) शामिल हैं। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए अध्यक्ष होंगे।

क्या 'दादा' के नाम पर होगा विचार?

बता दें कि, सौरव गांगुली की BCCI से बहुचर्चित विदाई को लेकर सियासी गलियारों में भी जमकर चर्चा हुई और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ICC के शीर्ष पद के लिए इस पूर्व कप्तान के नाम पर विचार किया जाता है या नहीं। जिन अन्य नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और BCCI के पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन शामिल है।

T20 वर्ल्ड कप: मैदान पर डांस करते दिखे विराट कोहली, आग की तरह वायरल हुआ Video

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक मुकाबले से पहले शमी से मिले अफरीदी, PCB ने शेयर किया Video

T20 वर्ल्ड कप: शमी न होते तो क्या होता ? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बमुश्किल जीती टीम इंडिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -