बिग बॉस में हुई एक और धमाकेदार एंट्री, नाम सुनकर झूम उठेंगे फैंस
बिग बॉस में हुई एक और धमाकेदार एंट्री, नाम सुनकर झूम उठेंगे फैंस
Share:

देश के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में कई स्टार्स नजर आने वाले है वही अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है टेलीविज़न की जानी मानी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का। जिन्हें लोग रोबोट बहू के नाम से भी जानते हैं। रिद्धिमा पंडित बिग बॉस ओटीटी की नई कंफर्म मेंबर हैं। जीत का हौसला लेकर बिग बॉस ओटीटी में आईं रिद्धिमा पंडित अभी से स्वयं को शो का विजेता मानती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voot (@voot)

वही रिद्धिमा पंडित की एंट्री का प्रोमो वायरल हो रहा है। टीवी जगत में चार चांद लगाने के पश्चात् रिद्धिमा पंडित अब बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेरेंगी। रिद्धिमा पंडित का नाम बहुत वक़्त से बिग बॉस ओटीटी के लिए सामने आ रहा था, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।लाइफ ओके के सीरियल बहू हमारी रजनीकांत में रजनी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं रिद्धिमा पंडित जानी मानी मशहूर अभिनेत्री हैं। 

बता दे कि रिद्धिमा पंडित ने खतरों के खिलाड़ी 9 में हिस्सा लिया था तथा सेकंड रनरअप रही थीं। वे गेम शो खतरा खतरा खतरा का भाग भी रहीं। रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर का आरम्भ बतौर मॉडल किया था। वे कई लोकप्रिय विज्ञापनों का चेहरा रही हैं। 2016 में रिद्धिमा पंडित ने बहू हमारी रजनीकांत से टेलीविज़न पर डेब्यू किया था। रिद्धिमा पंडित ने कम वक़्त में फेम प्राप्त कर लिया। रिद्धिमा पंडित कॉमेडी शो द ड्रामा कंपनी में नजर आई हैं। रिद्धिमा पंडित ऑल्ट बालाजी की सीरीज हम में भी दिखाई दी थीं। रिद्धिमा पंडित टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं।

'ये है मोहब्बतें' की इस अदाकारा ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

कोरोना काल में रोनित रॉय को हुआ भारी नुकसान, लेकिन सपोर्ट में खड़े रहे ये 2 मशहूर बॉलीवुड एक्टर

बिग बॉस 15 में होगी इस मशहूर भोजपुरी स्टार की धमाकेदार एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -